Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त
Headlines

Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 36 मोबाइल, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक समेत कई सामान जब्त

News DeskBy News DeskOctober 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड पुलिस ने नौकरी देने और सामान आपूर्ति के बहाने लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले 10 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात सुखदेव नगर थानाक्षेत्र के पंडरा आउटपोस्ट में दो अपार्टमेंट में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने ऑनलाइन ठगी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपी नौकरी दिलाने और सामान आपूर्ति के बहाने आम लोगों से ठगी करते थे। गिरफ्तार 10 आरोपियों में से नौ पलामू और एक गढ़वा जिले का रहने वाला है। इनमें से किसी का भी आपराधिक इतिहास नहीं है।’’

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 36 मोबाइल फोन, 70 सिम कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, एक चेक बुक, एक लैपटॉप, पांच आधार कार्ड, आठ पैन कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 7.98 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि इसके साथ ही नाम और मोबाइल नंबर जैसे डेटाबेस वाले 25 रजिस्टर भी जब्त किए गए।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group