Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cyber Crime: CID की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 2.07 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
    Breaking News

    Cyber Crime: CID की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 2.07 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सीआईडी ने फर्जी निवेश और ट्रेडिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 2.07 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में पश्चिम बंगाल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक बेरा (26) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरागुच्छा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 16 दिसंबर को यहां साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था।

    झारखंड सीआईडी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता को फर्जी वित्तीय संस्थानों के नाम पर फर्जी निवेश व ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से ठगा गया। यह धोखाधड़ी एक फर्जी ऐप के जरिए की गई, जिसमें फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस योजनाओं का इस्तेमाल किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ित को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसपर आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर भेजे जाते थे। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.07 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान उत्तर 24 परगना पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस बीच, पुलिस ने देवघर जिले में छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति खुद को ई-कॉमर्स कंपनियों के अधिकारी बता कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। साइबर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजा मित्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके आम लोगों को धोखा दे रहे थे और ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि ये आरोपी पाथरोल थाना क्षेत्र के दासडीह इलाके से अपना ठगी गिरोह संचालित कर रहे थे। डीएसपी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyber Crime: CID की बड़ी कार्रवाई Cyber ​​Crime: Major CID action youth arrested for defrauding Rs 2.07 crore through fake trading app फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 2.07 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group