Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पैसा 10 गुणा करने का प्रलोभन देकर नेवी अफसर से 96.2 लाख का साइबर फ्रॉड, बंगाल से एक गिरफ्तार,
    Breaking News

    पैसा 10 गुणा करने का प्रलोभन देकर नेवी अफसर से 96.2 लाख का साइबर फ्रॉड, बंगाल से एक गिरफ्तार,

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    गिरफ्तार आरोपी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • पैसा निवेश करने पर राशि 10 गुणा करने का प्रलोभन देकर की गयी ठगी

    रांची.  रांची निवासी नेवी अफसर से 96.2 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड करने के मामले में सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिनेश मंडल पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला के डोलाहाट, शिवनगर का रहनेवाला है. उसके पास से एक मोबाइल और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया गया चार सिम भी बरामद किया गया है. पूर्व में इस मामले में महाराष्ट्र से प्रदीप मनीराम, कोलकाता के साॅल्ट लेक से अजय कुमार व रांची से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. मामले में तीन मई को नेवी के अफसर संजीव कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से नेवी अधिकारी से संपर्क किया. फिर उन्हें एक लिंक देकर कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में पैसा हस्तांतरित करें. जितना निवेश करेंगे, वह राशि 10 गुणा हो जायेगी. इस झांसे में लेकर अफसर से 96.2 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. शिकायत के बाद छह लाख रुपये फ्रीज कराया गया था.

    पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि कांड में प्रयुक्त फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट का आइपी एड्रेस अलीबाबा क्लाउड चीन का पाया गया. इसी तरह वित्तीय हस्तांतरण विश्लेषण में कांड में प्रयुक्त कॉरपोरेट बैंक खाते के ट्रांजेक्शन के आइपी का सर्वर जापान, हांगकांग व चीन में पाया गया. आरोपियों ने दिनेश पेंट के नाम से प्रोपराइटर शीप फर्म बनाया था. इस फर्म के नाम पर जाना स्मॉल फाइनांस बैक में खोले गये अकाउंट से एक माह में दो करोड़ 30 लाख 74 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था. नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो में इसके खिलाफ आंध्र प्रदेश, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्यप्रदेश व तेलंगाना से 27 शिकायतें दर्ज करायी गयी थी.

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyber ​​fraud of 96.2 lakhs from a Navy officer by luring him to multiply his money 10 times
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group