Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»डीसी,डीएसओ पर भारी  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ? 
    Breaking News

    डीसी,डीएसओ पर भारी  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ? 

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2021
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    डीसी डीएसओ पर भारी  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी?
    गम्हरिया प्रखंड में धड़ल्ले से हो रही है गरीबों की अनाज की कालाबाजारी, 15 दिन के अंदर दो मामला  उजागर,  किसी पर नहीं हुई कोई करवाई।
    सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी चरम है। गम्हरिया प्रखंड के आदित्यपुर के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्याम लाल अग्रवाल के द्वारा गया साव को खुलेआम कालाबाजारी के लिए बेचा गया चावल का मामला उजागर हुआ है। जिसमें जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्याम लाल अग्रवाल को साइकिल पकड़ते हुए और कालाबाजारी माफिया गया साव को साइकिल पर लोड करते हुए फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है ।परंतु अभी तक करवाई के नाम पर ढाक के तीन पात ही साबित हो रहा है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्याम लाल अग्रवाल और कालाबाजारी माफिया गया साव के मामले की अभी जांच चल ही रही थी कि, गम्हरिया के राधा रानी जन वितरण प्रणाली से दिनांक 23 जनवरी 2021 को सुबह लगभग 8:00 बजे गाड़ि नंबर jh05v8840 पर चावल के बोरे लादे जा रहे थे। गाड़ियों में 50 केजी का और ऊपर में 25 केजी का रखा  पाया गया हुआ है। दोनों ही मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला खरसावां की उपायुक्त श्री इकबाल अंसारी ने डीएसओ गीतांजलि कुमारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया   था और डीएसओ द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी  सिपाही राय को करवाई करने का आदेश दिया। लेकिन गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ति करने की बात आम लोगों में चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है । लोगों में  तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे। चौक चौराहे पर चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि एमो का मात्र 2 साल ही अब सर्विस बचा हुआ है और तीन जगह कुकुरू ,गम्हरिया, निमडीहप्रखंड के प्रभार में हैं। इस कारण कार्रवाई कम मैं नेज ज्यादा करना चाहते हैं ।जिसके कारण जांच भी धीमी रफ्तार से कर रहे हैं । लोगों को ऐसा लगने लगा है कि कहीं ना कहीं गम्हरिया एम ओ कलाबाजारी माफियाओं और डीलरों के प्रभाव में आ गए हैं । जिसके कारण ही अभी तक किसी पर कोई करवाई नहीं किया गया और उपायुक्त डीएसओ के आदेश के बावजूद भी जांच काफी धीमी रफ्तार से की जा रही है। ऐसा लगता है जांच कहीं ढाक के तीन पात ही बनकर न रह जाए। इस पूरे मामले पर जब लहर चक्र संवाददाता ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव से संपर्क किया मगर संपर्क नहीं हो पाया । देखना अब यह है कि उपायुक्त और डीएसओ के आदेश पर करवाई होती है या यूं ही आदेश आदेश बनकर रह जाएगा।
    एके मिश्र

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rasan ki kallabazari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    May 30, 2026

    Jharkhand Naxal: 10 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआई का ‘मुख्य कमांडर’ गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group