Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर दर्ज एफआईआर की समीक्षा की, चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश
    Breaking News

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर दर्ज एफआईआर की समीक्षा की, चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 23, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर दर्ज एफआईआर की समीक्षा की, चेकनाकों पर सख्ती के दिए निर्देश

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध क्रशर के संचालन तथा अवैध खनिज भंडारण, परिवहन एवं खनन को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई । डीएमओ ने बताया कि अप्रैल 01 से 23 जून 2022 तक की गई कार्रवाई में खनन कार्यालय द्वारा 06 प्राथमिकी दर्ज कराई गई, वहीं 28 लाख रूपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूली गई । प्रखंड स्तर पर अवैध खनिज भंडारण/परिवहन को लेकर अंचलाधिकारी पोटका ने 4, बोड़ाम 2 तथा अंचलाधिकारी बहरागोड़ा ने 4 एफआईआर दर्ज कराये। वहीं पटमदा में 3 क्रशर जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को लीज के शर्तों से अलग क्षेत्र में खनन एवं भंडारण करने वाले लाइसेंसधारियों के विरूद्ध भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त ने वैसे सभी प्रखंड जिनसे नेशनल हाईवे गुजरता हो या अंतर्राज्यीय बॉर्डर से सटे हों उनमें अवैध परिवहन पर लगाम लगाने तथा गाड़ियों का स्पीड धीमी हो इसको लेकर चेकनाकाओं में अनिवार्य रूप से लोहे की बैरिकेंडिंग रखने के निर्देश दिए। ओवरलोडेड वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा बिना चालान के खनिज परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों की जब्ती के निर्देश दिए ।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    जिला उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से किए जाने वाले कारवाई को प्रभावी तरीके से अंजाम देने के लिए अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अभियान चलाने, संलिप्त लोगों पर कारवाई में सभी सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिए। जिला खनन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन नहीं हो इसे सुनिश्चित करें । उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को इंटेलिजेंस मजबूत करने तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन  जुझार मांझी, डीएमओ  संजय शर्मा उपायुक्त के कार्यालय कक्ष से तथा एसडीएम धालभूम  संदीप कुमार मीणा, एसडीएम घाटशिला  सत्यवीर रजक एवं सभी अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
    कुमार मनीष, 9852225588

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group