Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बुरूडीह डैम का किया निरीक्षण, पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए डैम के विकास को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बुरूडीह डैम का किया निरीक्षण, पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए डैम के विकास को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बुरूडीह डैम का किया निरीक्षण, पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए डैम के विकास को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों समेत एसडीओ एवं बीडीओ घाटशिला के साथ बुरूडीह डैम का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने डैम के आसपास पर्यटन की संभावनाओं तथा सैलानियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की इस रत्नगर्भा धरती को प्रकृति ने अपनी सुंदरता के अनुपम उपहारों से भी नवाजा है जिसका एक उदाहरण बुरूडीह डैम भी है । उन्होने कहा कि बुरूडीह डैम आने वाले सैलानियों हेतु सुविधाओं को विस्तार देने तथा उन्हें आकर्षित करने के लिए और क्या जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं, इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को डैम की साफ-सफाई, मत्स्य समिति के लिए आवश्यक सहयोग, बिजली आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था, शेड निर्माण, महिला/पुरूष के लिए शौचालय निर्माण, फूड कियोस्क, बंडिंग, डैम के किनारे आवश्यकतानुसार बोल्डर पिचिंग, सड़क मरम्मतीकरण, सौलर पैनल अधिष्ठापन, बोटिंग की संभावनाओं को देखते हुए इसमें जरूरी विस्तार करने हेतु दिशा-निर्देश दिए ।

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, कार्यपालक दण्डाधिकारी जयप्रकाश करमाली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    कुमार मनीष, 9852225588

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Recent Post

    East Central Railway :धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group