Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»साकची मार्केट पहुंचे डीसी, बाजार को अतिक्रमण और जाममुक्त बनाने का दिया निर्देश
    Breaking News

    साकची मार्केट पहुंचे डीसी, बाजार को अतिक्रमण और जाममुक्त बनाने का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने वरी साकची बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया. मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, डीएमसी जेएनएसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चन्द्रजीत सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित दुकानें तथा नागरिकों की सुविधा से जुड़ी समस्याओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया.

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उन्हें नागरिकों की ओर से लगातार बाजार क्षेत्र में आवागमन की दिक्कतों और जाम की शिकायतें मिल रही थीं. उसी के संदर्भ में यह निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि कई समस्याएँ नियमों का पालन न करने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न हो रही हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस व दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जाए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    दुकानदारों को केवल निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए . उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र आम नागरिकों की सुविधा के लिए है. अतिक्रमण और अव्यवस्था से न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी कठिनाई होती है. प्रशासन की प्राथमिकता है कि बाजार क्षेत्र स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त रहे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर व ठेला संचालकों के साथ बैठक कर आपसी समझ और सहयोग से अतिक्रमण हटाने एवं बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC reached Sakchi market gave instructions to make the market encroachment and jam free JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group