Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DC vs MI IPL 2025: मुंबई ने दिल्ली के मुंह से छीनी जीत, बेकार गई करुण की मेहनत, कर्ण ने झटके 3 विकेट
    Breaking News

    DC vs MI IPL 2025: मुंबई ने दिल्ली के मुंह से छीनी जीत, बेकार गई करुण की मेहनत, कर्ण ने झटके 3 विकेट

    News DeskBy News DeskApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    DC vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया है. DC के होम ग्राउंड यानी अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय और सूर्यकुमार यादव व रिकल्टन की अहम पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए. इसके बाद 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की पूरी टीम 19वें ओवर में 193 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.

    19वें ओवर में 3 बल्लेबाज हो गए रनआउट

    इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाते हुए 206 रन के लक्ष्य को हासिल करने की पूरी कोशिश की और 15वें ओवर तक जीत की स्थिति में नजर आ भी रही थी. मगर आखिरी 4 ओवर में दिल्ली के बल्लेबाजों ने गैर-जिम्मेदार शॉट्स खेलकर मुंबई को वापसी का मौका दिया और फिर मैच गंवा दिया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण 19वें ओवर में दिखा, जब टीम को 9 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी और 3 विकेट बाकी थे, लेकिन लगातार 3 गेंदों पर आखिरी 3 बल्लेबाज रन आउट हो गए.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    DC के लिए इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली, लेकिन मैच के आख़िरी में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. वहीं, मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, मिशेल सेंटनर को 2, जबकि ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली.

    मुंबई ने रोका दिल्ली का विजय रथ

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    गौरतलब है कि इस जीत के साथ MI ने DC के विजय रथ को भी रोक दिया है, क्योंकि उसे लगातार 4 जीत के बाद पहली हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं, मुंबई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने हार के सिलसिले को तोड़ दिया. मुंबई को लगातार 2 हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC vs MI IPL 2025: Mumbai snatched victory from Delhi Karn took 3 wickets Karun's hard work went in vain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group