Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»डीडीसी ने 28 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित ओपीडी चलाने और मरीजों का डाटा रखने को कहा
    Headlines

    डीडीसी ने 28 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित ओपीडी चलाने और मरीजों का डाटा रखने को कहा

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
    • स्वास्थ्य संवर्धन हेतु विविध कार्यक्रमों की प्रगति पर हुई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित आयुष स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थय सेवाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई . उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिला अंतर्गत सभी 28 आयुष स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित और ससमय ओपीडी का संचालन सुनिश्चित करायें, इलाज के लिए आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखा जाए, फॉलो अप हो तथा केस स्टडी भी करें. नागरिकों को प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करें तथा उन्हें लाभ पहुंचायें. बैठक में एनसीडी (Non-Communicable Disease) जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थॉयराइड एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की पहचान और नियंत्रण के लिए विशेष पहल करने का निर्देश दिया गया .

    उप विकास आयुक्त द्वारा ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं अन्य अस्थि-मांसपेशीय विकारों के प्रबंधन हेतु चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा की गई. वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग एवं सुविधा देने के लिए वयो-मित्र योजना तथा ओल्ड एज होम में जेरियाट्रिक कैम्प के आयोजन की प्रगति पर भी चर्चा हुई. बैठक में बच्चों और किशोरों में स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे आयुर्विद्या- हेल्दी लाइफस्टाइल स्कूल प्रोग्राम की गतिविधियों पर बल दिया गया. दीर्घकालिक रोगियों के लिए करुण्या (Palliative Care) के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयुष ग्राम कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पी.वी.टी.जी- आयुष कैम्प नियमित लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही पी.वी.टी.जी समुदाय के बीच सैनिटरी पैड का वितरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया .

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के आम नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से समाज में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DDC asked to run regular OPD in 28 AYUSH health centers and maintain patient data JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group