Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Delhi Car Blast: लाल किले के पास सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 24 घायल, कई वाहन जलकर खाक
    Breaking News

    Delhi Car Blast: लाल किले के पास सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 24 घायल, कई वाहन जलकर खाक

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया. विस्फोट एक चलती हुंडई आई20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे. हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या पंचर नहीं मिला है, जो बम विस्फोट में असामान्य है. हम सभी कोण से जांच कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार नदीम खान नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी और उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. चांदनी चौक व्यापारी संघ की ओर से साझा किए गए वीडियो में विस्फोट का भयावह मंजर देखा जा सकता है. इस वीडियो में एक क्षत-विक्षत शव एक वाहन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, एक अन्य वीडियो में सड़क पर एक शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के आसपास शवों के अंग बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे. गोलचा ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है.

    उन्होंने कहा, देर शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट हो गया. कार के अंदर कुछ लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई. घटना में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट संभवत: एक कार में हुआ.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    24 injured 24 घायल 8 people killed 8 लोगों की मौत Delhi Car Blast: Explosion in a slow-moving car at a signal near Red Fort Delhi Car Blast: लाल किले के पास सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट several vehicles burnt to ashes कई वाहन जलकर खाक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group