Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»मजदूर दिवस पर दिल्ली सरकार का श्रमिकों के लिए राहत वाला फैसला, दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूर आराम कर सकेंगे
Breaking News

मजदूर दिवस पर दिल्ली सरकार का श्रमिकों के लिए राहत वाला फैसला, दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूर आराम कर सकेंगे

News DeskBy News DeskMay 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

दिल्ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य में कार्यरत श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन करेगी. इसके अलावा, भीषण गर्मी के दौरान श्रमिकों के आराम के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा, जिसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए 3000 वाटर कूलर लगाने की योजना की भी जानकारी दी.

दिल्ली के करोल बाग में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन लोगों के बेहतर जीवन, स्वास्थ्य और शिक्षा को सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है, जो आजीविका के लिए दिल्ली आते हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद पिछले दो महीनों में कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच योजना भी शामिल है, जिसमें सभी श्रमिक और उनके परिवार लाभान्वित होंगे.

उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी. राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गर्मी के दिनों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मजदूरों को धूप में कठिनाई न हो और वे आराम कर सकें. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में दूर-दराज के गांवों से आए लाखों श्रमिकों की देखभाल और उनके सम्मानजनक जीवन की व्यवस्था करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमिक बहनों के बच्चों के लिए दिल्ली में 500 पालना कक्ष और 100 अटल कैंटीन की स्थापना की घोषणा की, जिससे उन्हें पोषण और देखभाल की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में श्रमिकों को राहत प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार 3000 वाटर कूलर लगाने की योजना पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कार्यस्थल पर शुद्ध पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.

सीएम गुप्ता ने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य बीमा के लिए ‘आयुष्मान भारत’, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदना योजना’, सस्ती दरों पर भरपेट भोजन के लिए ‘अटल कैंटीन’, और कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए ‘पालना केंद्र’ जैसी योजनाओं को लागू किया है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का सीधा लाभ श्रमिक वर्ग को मिलेगा.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group