Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Devghar Mahashivratri: बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ी, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी रही कतार, शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक
    Breaking News

    Devghar Mahashivratri: बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ी, जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी रही कतार, शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. देवघर जिले के बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं. बाबा मंदिर के सभी द्वार पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं. शिवरात्रि के मौके पर बैद्यनाथ धाम आने की पुरानी परंपरा है. देवघर के बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंग में से तो एक है ही, साथ ही इसे मनोकामना लिंग के रूप में भी जाना जाता है. क्योंकि यहां पर पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. ऐसा भी माना जाता है कि बाबा धाम में आकर जो श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है.

    महाशिवरात्रि पर पर्यटन विभाग की ओर से निकाली जा रही भव्य शिवबारात को इस वर्ष और भी अलौकिक व आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है. डीसी ने बताया कि शिवभक्तों को एक अद्भुत और यादगार अनुभव देने के लिए शिवबारात में कई नये और अनोखे प्रयोग किये गये हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम की शिवबारात में इस बार 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक भव्य झांकी के माध्यम से दिखायी जायेगी, जहां प्रत्येक ज्योतिर्लिंग पर पुरोहित पूजा-अर्चना करते नजर आयेंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ‘साइबर दैत्य’
    इसके साथ ही साइबर अपराध के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ‘साइबर दैत्य’ का विशेष स्वरूप भी बारात में शामिल किया गया है. श्रद्धालुओं के लिए भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जायेगा. संध्या आठ बजे टावर चौक से ड्रोन शो का शुभारंभ होगा, जो पांच किलोमीटर के दायरे तक आकाश में नजर आयेगा. यह अद्भुत नजारा मेले की भव्यता और दिव्यता को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेगा. शिवबारात में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में मिली सफलता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कलयुग थीम और कल्कि अवतार जैसी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी. देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों, राक्षसों सहित हाथी, घोड़े, नंदी, भृंगी और ढोल-बाजे के साथ भव्य बारात निकलेगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    20-25 मिनट का ड्रोन शो और लेजर शो
    शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया है. टावर चौक पर शाम 8:30 बजे से 20-25 मिनट का ड्रोन शो और लेजर शो के माध्यम से भगवान शिव की महिमा और महाशिवरात्रि से जुड़े प्रसंगों का दर्शन कराया जायेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and a glimpse of the 12 Jyotirlingas was seen during the Shiva procession. Devghar Mahashivratri: A huge crowd gathered at Baba Baidyanath Dham on Mahashivratri Devghar Mahashivratri: बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ी queues formed since morning for the Jalabhishek जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी रही कतार शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंगों की झलक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group