Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DGP Visit Jamshedpur: डीजीपी तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं, कैरव गांधी अपहरण मामले में दिये कई निर्देश
    Breaking News

    DGP Visit Jamshedpur: डीजीपी तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं, कैरव गांधी अपहरण मामले में दिये कई निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं. डीजीपी के आगमन की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय नजर आए.डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद रहे. तीनों अधिकारी सीधे कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली. डीजीपी के दौरे के दौरान आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई, जिससे आम लोगों में भी हलचल देखी गई.

    डीजीपी ने लिंक रोड पर रुककर ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील बिंदुओं को लेकर गहन समीक्षा की. अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए. हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस दौरे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    डीजीपी के इस दौरे को हाल के चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. इस मामले की जांच को लेकर राज्य स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है और अब तक की प्रगति पर डीजीपी स्वयं फीडबैक ले रही हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पर दबाव भी बना हुआ है.अचानक हुए इस दौरे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूदगी को पुलिस की सक्रियता और सख्त रुख के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर जांच में तेजी और कुछ अहम खुलासे भी सामने आ सकते हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक में आवश्यक टिप्स दिए हैं. सेफ्टी पॉइंट को देखते हुए पुलिस अभी कुछ और नहीं बता सकती. हालांकि मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए एसएसपी ने विस्तृत जानकारी देने से परहेज करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में हर बिंदु की जांच करके कार्रवाई कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGP Visit Jamshedpur: DGP Tadasha Mishra suddenly reached Jamshedpur DGP Visit Jamshedpur: डीजीपी) तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं gave several instructions in the Kairav ​​Gandhi kidnapping case. कैरव गांधी अपहरण मामले में दिये कई निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group