Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»उग्रवादियों एवं अपराधियों की खात्मा हमारी पहली प्राथमिकता: डीआईजी,कोल्हान।
Breaking News

उग्रवादियों एवं अपराधियों की खात्मा हमारी पहली प्राथमिकता: डीआईजी,कोल्हान।

News DeskBy News DeskAugust 3, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

उग्रवादियों एवं अपराधियों की खात्मा हमारी पहली प्राथमिकता: डीआईजी,कोल्हान।
कोल्हान वासियों में तेज तरार आईपीएस अधिकारी असीम विक्रांत मिंज के आने से उम्मीद की किरण जगी है। लोगों का मानना है कि श्री मिंज अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए उग्रवाद ,अपराध एवं थाना के दलालों से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे। डीआईजी ने  पदभार ग्रहण करते, अपने कनीय अधिकारियों को कानून व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया ।जिससे काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं थाना के दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। वर्षों से लगी पुलिसिया जंग की मार झेल रही जनता ,डीआईजी के ऐसे प्रयास की सराहना करती दिख रही है। लोगों का मानना है कि इनके प्रयास से कोल्हान में उग्रवाद और अपराध का खात्मा होगा और थाना दलालों के चंगुल से मुक्त होगा। अब देखना यह है कि श्री मिंज आने वाले दिनों में जनता के विश्वास पर कितने खरे उतरते हैं। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम विक्रांत मिंज ने लहर चक्र संवाददाता ए के मिश्रा को एक विशेष भेंट में अपने कार्यालय में बताया कि कोल्हान वासियों की उम्मीदें कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे। श्री मिंज का मानना है कि जन सहयोग से ही उग्रवाद और अपराध का खात्मा संभव है। रेंज क्षेत्र में डीआईजी के रूप में श्री मिंज का कोल्हान क्षेत्र पहला पोस्टिंग है। इससे पहले एसडीपीओ बेरमो, गिरिडीह एसपी, खूंटी एसपी, लोहरदगा एसपी, ग्रामीण एस.पी.रांची, एसपी सिमडेगा, रेल एसपी धनबाद, एसीबी एसपी cum डीआईजी के रूप में कार्य कर कर चुके हैंl

सूचना दे, करवाई होगी : डीआईजी
कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी असीम विक्रांत मिंज ने लहर चक्र संवाददाता को  बताया कि कोल्हान क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर पेट्रोलिंग गति पर विशेष बल दिया जाएगा। जिससे घटनाओं में कमी आएगी और साथ ही साथ है शीघ्र ही घटनाओं पर अंकुश लगेगा ।एक सवाल के जवाब में श्री मिंज ने संवाददाता को बताया की घटनाओं की लगातार समीक्षा कर रहा हूं। शिकायत मिलने एवं कार्य में कोताही मिलने पर सुधरने का मौका देते हुए भविष्य में किसी प्रकार की कोताही पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की हिदायत भी दी जा रही है। कोल्हान को उग्रवाद एवं अपराध रहित बनाना है ताकि आम जनता उद्योगपति, व्यापारी, सुरक्षित रह सके ।हमारे प्रयास के बावजूद अगर किसी व्यक्ति को थाना एवं पुलिस अधिकारी से परेशानी हो तो हमें तुरंत इसकी सूचना दें ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। श्री मिंज का कहना है कि उग्रवाद ,अपराध एवं दलालों पर रोक लगाने के लिए आम जनता का सहयोग अति आवश्यक है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
श्री मिंज ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उग्रवाद और अपराध की खात्मा हमारी प्रथम प्राथमिकता है। अधिकारियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है। अगर निरीक्षण में दोषी पाए जाएंगे तो करवाई विभागीय की जाएगी। वही एक सवाल के जवाब में बताया की थाना जिला के सीमा विवाद है तो दोनों सामंजस्य तरीके से निपटाए जाएंगे ।वही एक सवाल के जवाब में श्री मिंज ने संवाददाता कि हमारे फादर भी प्रशासनिक विभाग में कार्यरत रहे हैं। हमने भी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने भविष्य का चयन किया क्योंकि इस विभाग से सीधे आम जनता के कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। वही एक सवाल के जवाब में श्री  मिंज ने बताया कि अवैध कारोबार एवं नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेंगे ।
ए के मिश्रा

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

October 31, 2026

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म पर विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो न्याय की उम्मीद किससे?

November 1, 2026

Saraikela: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

November 1, 2026

Hemant Soren: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, एसआइआर और मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाया

November 1, 2026

Jamshedpur: जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चला सघन जांच अभियान

November 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी की, X पर लिखा-‘एक नयी यात्रा शुरू हुई…’

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group