Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : सांसद ने दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति जानी, बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR : सांसद ने दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति जानी, बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  •  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, विधायक व जनप्रतिनिधि हुए शामिल 

जमशेदपुर. समारणालय सभागार में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई. सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

शहर में दैनिक कामकाज एवं व्यवसाय के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों को वाहन जांच के दौरान बेवजह परेशानी न हो, जांच के क्रम में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा एंबुलेंस, बुजुर्ग, महिला और बीमार लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाये जाने का निर्देश दिया गया . ऊर्जा मित्रों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित रूप से बिजली बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने, ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति पर तय समयावधि में कार्रवाई करने, झुके हुए बिजली खंभों एवं बांस के खंभों को बदलवाने हेतु भी निर्देश दिए गए .

चापाकल, जलमीनार, जलापूर्ति योजनाओं को बनाये उपयोगी 

बैठक में खराब पड़े सौर ऊर्जा चालित चापाकल, जलमीनार व अन्य जलापूर्ति योजनाओं की उपयोगिता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया, जलस्रोतों के सर्वे कराने की बात कही गई . पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क, कृषि योग्य खेती, सार्वजनिक स्थल का जांच कर संवेदकों से शीघ्र मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया .

विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने, विषयवार शिक्षकों की नजदीकी विद्यालयों से प्रतिनियुक्ति या सप्ताह में दिन निर्धारित करते हुए पठन-पाठन सुचारू रखने, बालिका विद्यालयों में बाउंड्री वॉल और शौचालय निर्माण/मरम्मतीकरण कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया . निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए प्रखंड स्तर पर बैठक कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों के बीच जागरूकता लाने का निदेश दिया गया.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, उनका नाम, फोन नंबर और बैठने का समय सूचना पट्ट पर अंकित करने की बात कही गई . बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा कार्य की निगरानी, 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार लाने का निर्देश दिया गया . सांसद, जमशेदपुर ने एमजीएम अस्पताल में सांसद मद से दो शव वाहन उपलब्ध कराने को लेकर आश्वस्त किया .

ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्डर एंव डेवलपर के माध्यम से बगैर नक्शा पास किए कराए जा रहे निर्माण कार्य, प्लॉटिंग की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने एवं बिल्डिंग बायलॉज का अनुपालन कराने को कहा गया .

बैंक कैंप लगाकर कराये केवाईसी 

ई-केवाईसी कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर एलडीएम को पंचायत स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही भागाबांधी एवं डुमरिया बीओआई शाखा में बैंक कर्मियों के व्यवहार को लेकर मिली शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही गई. सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक कर्मियों का आचरण नागरिकों के साथ सम्मानजनक होना चाहिए.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

गुड़ाबांदा क्षेत्र में बकरी पालन योजना के तहत लाभुकों को उपलब्ध कराई गई बकरियों की मृत्यु की स्थिति में बीमा क्लेम के माध्यम से मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने तथा 15 दिनों के भीतर बकरियों की मृत्यु होने की स्थिति में संवेदक के माध्यम से नए पशु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सभी प्रखंडों में कृषक पाठशालाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का सुझाव दिया गया. चाकुलिया के चार पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्रों का संचालन शुरू करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सर्वे कराने की बात कही गई.

बैठक में विभिन्न प्रखंडों में सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने, सड़कों पर बने अनाधिकृत बंपर को हटाने, भूमि संरक्षण विभाग को तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा खेल पदाधिकारी को सिदो-कान्हू खेल क्लबों का गठन कर राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए. राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने, सही माप एवं मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया . साथ ही, मॉनसून को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया . बैठक के अंत में सांसद ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनता को उनका पूर्ण लाभ प्रदान किया जाए .

बैठक में विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी एवं विधायक जमशेदपुर (पूर्व) श्रीमती पूर्णिमा साहू समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड श्री अमरेश कुमार समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए .

बैठक में

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group