Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DMFT FUND: झारखंड समेत कई राज्यों में जिला खनिज फाउंडेशन कोष के ‘अन्यत्र’ इस्तेमाल पर संसदीय समिति गंभीर, दूसरी योजनाओं में राशि हस्तांतरण को गलत बताया
    Breaking News

    DMFT FUND: झारखंड समेत कई राज्यों में जिला खनिज फाउंडेशन कोष के ‘अन्यत्र’ इस्तेमाल पर संसदीय समिति गंभीर, दूसरी योजनाओं में राशि हस्तांतरण को गलत बताया

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. संसद की एक समिति ने झारखंड समेत कई राज्यों में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफटी) कोष को खनन प्रभावित क्षेत्रों के कल्याण के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए स्थानांतरित करने पर चिंता जताई है. समिति ने कहा है कि कि कई राज्यों में डीएमएफटी के ‘अन्यत्र’ इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं. डीएमएफटी खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित प्रत्येक भारतीय जिले के लिए एक गैर-लाभकारी सांविधिक ‘कोष’ है. यह प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के साथ जुड़ा है. इसका उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की चुनौतियों का समाधान करना और उनके सतत विकास के लिए इसका प्रभावी और उचित उपयोग सुनिश्चित करना है.

    कोयला, खान और इस्पात पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि कई राज्यों में डीएमएफ कोष को निर्धारित उद्देश्यों के अलावा अन्यत्र भी इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं. समिति ने कहा कि इस तरह के कोष को राज्य के खजाने/राज्य के समेकित कोष या राज्यस्तरीय कोष (चाहे किसी भी नाम से पुकारा जाए) या मुख्यमंत्री राहत कोष या अन्य कोषों और योजनाओं में स्थानांतरित किया गया है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    समिति ने कहा कि इस तरह के हस्तांतरण खनन अधिनियम की मूल भावना का उल्लंघन करता है. साथ ही यह जिस उद्देश्य से कोष बनाया गया है, उसे भी विफल करता है. समिति ने डीएमएफ से निर्धारित उद्देश्यों के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए धन के ऐसे अनधिकृत हस्तांतरण को रोकने के लिए खान मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों का संज्ञान लेते हुए सख्त शब्दों में सुझाव दिया है कि उन्हें इस कोष के किसी भी अन्य इस्तेमाल से अवगत कराया जा सकता है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    समिति ने सुझाव दिया है कि इस तरह के हस्तांतरण को हतोत्साहित करने के लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता हें देश के 23 राज्यों के 645 जिलों में जिला खनिज फाउंडेशन कोष स्थापित किए गए हैं. जनवरी, 2025 तक डीएमएफ के तहत एकत्रित कुल राशि 1,04,250.74 करोड़ रुपये थी और 88,483.24 करोड़ रुपये की कुल 3.69 लाख परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी इनमें 55,923.65 करोड़ रुपये के खर्च से 2.08 लाख परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    called transfer of funds to other schemes wrong DMFT FUND: Parliamentary committee serious on use of District Mineral Foundation Fund in many states including Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group