Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DEOGHAR AIIMS Convocation 2025 : 48 नए डॉक्टराें को मिली एमबीबीएस की डिग्री, राष्ट्रपति ने कहा – किसी के जीवन की उम्मीद बनें डॉक्टर
    Breaking News

    DEOGHAR AIIMS Convocation 2025 : 48 नए डॉक्टराें को मिली एमबीबीएस की डिग्री, राष्ट्रपति ने कहा – किसी के जीवन की उम्मीद बनें डॉक्टर

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    देवघर. एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. उन्होंने भावुक शब्दों में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर बनने का मतलब सिर्फ डिग्री पाना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में उम्मीद की रौशनी बनना है.

    राष्ट्रपति ने एम्स देवघर द्वारा पांच आदिवासी गांवों को गोद लेने की सराहना की और कहा कि इससे एनीमिया और सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी. उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान को और गांवों को गोद लेकर अपने सेवाक्षेत्र का विस्तार करना चाहिए. साथ ही युवाओं से आग्रह किया कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को भी उतना ही महत्व दें जितना उच्च चिकित्सा को.

    समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी युवाओं को प्रेरक संदेश दिया. मंच पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं अध्यक्ष प्रो. एनके अरोड़ा ने समारोह की अध्यक्षता की.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, भारत सरकार की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा, एम्स रायपुर के निदेशक ले. जनरल अशोक जिंदल, स्वामी सूर्यप्रकाश, स्वामी शंकरानंद, आचार्यदेव, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    समारोह में 2019 बैच के 48 छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई. इनमें से तीन उत्कृष्ट छात्रों को क्रमशः स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक मिले, जबकि एक छात्र को उत्कृष्ट उपस्थिति के लिए विशेष पदक प्रदान किया गया. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DROGHAR AIIMS Convocation 2025 : 48 new doctors got MBBS degree President said - Doctors should become the hope of someone's life
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group