Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात DSC जवान की गोली लगने से मौत, छपरा के निवासी थी जितेंद्र सिंह
    Breaking News

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात DSC जवान की गोली लगने से मौत, छपरा के निवासी थी जितेंद्र सिंह

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • बिहार के छपरा जिले के मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के रहने वाले थे जितेंद्र सिंह 

    Gorakhpur : गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर भोरे-भोर उस वक्त तहलका मच गया जब गोली लगने से DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के एक जवान की जान चली गयी. मृतक की शिनाख्त 49 साल के जितेन्द्र सिंह के रूप में की गयी. बताया जा रहा है रनवे क्षेत्र में तैनात जितेन्द्र सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस वारदात को भोर के करीब चार बजे अंजाम दिया गया. रनवे क्षेत्र में तैनात अन्य जवानों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जब वे लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जितेन्द्र सिंह लहुलूहान हालत में नीचे पड़े हैं. उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी. इसके बाद जल्दबाजी में आला अधिकारियों को सूचना दी गयी. मिली सूचना के बाद अधिकारी और मेडिकल की टीम स्पॉट पर पहुंची, लेकिन तब तक जितेंद्र सिंह की सांसों की डोर टूट चुकी थी.

    वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेन्द्र सिंह की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव को लेकर जितेंद्र सिंह ने खुद को गोली मार ली. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता परिजनों से बातचीत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस के नहीं मिला है.

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    जितेन्द्र सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के रहने वाले थे. वह भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के जरिये गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे. वर्तमान में वह गोरखपुर के झरना टोला इलाके में किराए के मकान में रहते थे. उनके सहकर्मियों का कहना है कि जितेन्द्र सिंह शांत स्वभाव और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. उनकी इस खौफनाक कदम से साथी जवान सकते में हैं.

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DSC jawan posted at Gorakhpur airport died due to bullet injury Jitendra Singh was a resident of Chhapra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने की जांच के आदेश

    September 3, 2026

    Chaibasa: गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

    September 3, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

    September 3, 2026

    Jharkhand Police: पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी DGP, सभी IG, DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश

    September 3, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group