


BILASPUR
रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा दिनांक 30 जनवरी, 2026 तक चल रही है, जिसके परिचालन में 08 फेरो का विस्तार दिनांक 27 फरवरी, 2026 तक किया गया है ।
08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार) का परिचालन दिनांक 03 से 26 फरवरी, 2026 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार) का परिचालन दिनांक 04 से 27 फरवरी, 2026 तक विस्तार किया गया है ।
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर में निर्माणाधीन वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचिंग डिपो एवं पीट लाइन निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस हेतु बनाए जा रहे अत्याधुनिक कोचिंग डिपो के निर्माण कार्य तथा कोचिंग डिपो में प्रस्तावित पीट लाइन के स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वंदे भारत जैसी आधुनिक एवं सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के सुचारु, सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन के लिए उन्नत रखरखाव सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री मनीष अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री के. श्रीनिवास, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) सहित रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, जिससे भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव एवं परिचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।




