Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Earthquake: रात 2.36 बजे फिर डोली धरती, 10 दिन में यह चौथी बार, बिहार में महससू किए गए भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता, नेपाल के काठमांडू के पास केंद्र
    Breaking News

    Earthquake: रात 2.36 बजे फिर डोली धरती, 10 दिन में यह चौथी बार, बिहार में महससू किए गए भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता, नेपाल के काठमांडू के पास केंद्र

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna/kathmandu. नेपाल में काठमांडू के निकट शुक्रवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई. भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया. बिहार में भी देर रात करीब ढाई बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार की रात बिहार के अररिया में रिक्टर स्केल पर 5.1 की तीव्रता से धरती हिली. इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है,

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 2.36 मिनट पर आया. इसकी गहराई 16 किलोमीटर रही. न सिर्फ अररिया, बल्कि भूकंप के झटके पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए. इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, इसके चलते किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    बिहार में एक सप्ताह पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी. हालांकि, ये भूकंप के झटके हल्के रहे थे, लेकिन लोग दहशत में आ गए थे. इस भूकंप के केंद्र सिवान था और इसकी गहराई 106 किलोमीटर थी. वहीं बीती रात करीब 24 घंटे पहले ही असम में भूकंप के तेज झटकों का एहसास हुआ था. यहां लोग अलार्म से नहीं, बल्कि धरती की कंपन से जागे थे. भूंकप सुबह 5.36 बजे आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 मापी गई थी और इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी. दिल्ली का धौला कुआं इसका केंद्र था.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ क्षेत्र (भूकंपीय क्षेत्र चार एवं पांच) में से एक में स्थित है, जिससे यहां अकसर भूकंप आते रहते है. हिमालयी राष्ट्र में अब तक का सबसे भयावह भूकंप 2015 में आया था। उस समय 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 10 लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    earthquake tremors felt in Bihar Earthquake: Earth shook again at 2.36 pm intensity was 6.1 Nepal. center near kathmandu this is the fourth time in 10 days
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group