
जमशेदपुर:
पिछले कुछ दिनों से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश का व्यापक असर अब रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों पर असर लगातार तीसरे दिन भी पड़ा हैं। रेल प्रशासन ने 21 जून से लेकर 23 जून तक काफी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसको लेकर रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
रद्द की गई ट्रेनें (21 जून से 23 जून 2025 तक):
18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू – 23 जून को रद्द
68128/681287 टाटानगर-चक्रधरपुर-टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68138/68137 चाईबासा-टाटानगर-चाईबासा मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68129/68130 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू – 22 जून को रद्द
68133/68134 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68085/68086 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68010/68009 चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68006 टाटानगर-खड़गपुर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
68013 खड़गपुर-टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक रद्द
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें:
13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस – 21 से 23 जून तक आद्रा से शुरू/समाप्त होगी
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू – 21 से 23 जून तक पुरुलिया तक ही चलेगी
13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस – 22 जून को पुरुलिया से ही शुरू/समाप्त होगी
READ MORE :कटिहार में अवध असम एक्सप्रेस ट्रॉली से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
यात्रियों से अनुरोध:
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस की जानकारी अवश्य ले लें। इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या निकटतम स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।
