Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :विकास कार्यों में प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का संतुलन नहीं बनाना घातकःसरयू राय
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :विकास कार्यों में प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का संतुलन नहीं बनाना घातकःसरयू राय

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    -जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शुक्रवार को एनएचएआई द्वारा निर्मित किये जा रहे पारडीह से बालीगुमा फ्लाइओवर के आरंभिक बिंदु पर गये। यहां जलनिकास का मार्ग बंद कर दिये जाने के कारण आशियाना वूडलैंड और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया था।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :21 जून को महारक्तदान शिविर

    पानी का स्वाभाविक रास्ता बंद करेंगे तो ऐसी दिक्कतें होती रहेंगी

    सरयू राय ने बताया कि चाहे वह आशियाना वूडलैंड हो या डिमना रोड का कोई भी इलाका, जहां-जहां पानी जमा है, उसका मुख्य कारण है विकास के कार्यों में प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का संतुलन नहीं बना पाना। श्री राय ने कहा कि विकास की आपाधापी और अपना काम जल्दी करके निकल जाने के चक्कर में जो जलनिकासी के स्वाभाविक मार्ग थे, उन मार्गों को लोगों ने बंद कर दिया। इसके कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जब ऐसी योजनाओं का डीपीआर बनता है तो इसमें सभी पहलुओं पर विचार होता है। लगता है कि अब जनता को होने वाली असुविधा का ध्यान इसमें नहीं रखा जाता। थोड़ा सा लाभ पाने के लोभ में कई संवेदक या अभियंता प्रकृति, पर्यावरण और पारिस्थितिकी का उचित ध्यान नहीं रखते। ये स्वाभाविक जल प्रवाह के रास्तों को बंद कर देते हैं। श्री राय ने कहा कि पानी को अपना रास्ता बनाना आता है। आप उसके स्वाभाविक रास्ते को रोकेंगे तो वह आपके घर में घुसेगा ही। जब तक आप पानी के स्वाभाविक रास्ते को छेड़ते रहेंगे, ऐसी स्थितियां निर्मित होती रहेंगी।

    READ MORE :Nitish Kumar: बिहार की जनता को जाति जनगणना की घोषणा के लिए पीएम मोदी मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए, बोले नीतीश कुमार

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    आशियाना वूडलैंड के निवासी एनएचएआई पर ठोकेंगे नुकसान की भरपाई का दावा

    श्री राय ने कहा कि आशियाना वूडलैंड के निवासियों ने उन्हें बताया कि वे लोग एनएचएआई पर अपने नुकसान की भरपाई के लिए दावेदारी करेंगे। घर में कितने का नुकसान हुआ, इसका आंकड़ा निकाला जा रहा है। उसके आधार पर ही एनएचएआई पर दावा ठोकेंगे। श्री राय ने कहा कि यह एनएचएआई को देखना होगा कि छोटी बचत के लिए उसके संवेदक ने जो काम किया, उससे जनता का कितना नुकसान हो गया। एक-एक घर में पांच-दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। श्री राय ने उनसे कहा कि अगर वे दावा करेंगे तो वह भी सहयोग करेंगे।

    READ MORE :Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

    ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम और जेएनएसी से जल प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें। उन्होंने मच्छररोधी दवाईयां की फागिंग करने को भी कहा है ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। उन्होंने इस बात को लेकर संतोष जताया कि कई इलाकों से अब पानी निकल रहा है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने यह जानकारी दी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड में मैथिली को नियोजन नीति में शामिल करने की मांग, मंत्री दीपिका पांडेय को सौंपा गया ज्ञापन

    जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने संजय वर्मा के परिजनों की आर्थिक मदद की

    जमशेदपुर। भारी बारिश में ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कुंवर बस्ती के संजय वर्मा की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह को जैसे ही मिली, उन्होंने श्री राय को इसकी सूचना दी। श्री राय के निर्देश पर पप्पू सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए दिवंगत परिवार को 10000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। पप्पू सिंह ने परिजनों से कहा कि वह भविष्य में भी हरसंभव मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उपेंद्र कुमार सिंह(मस्तान सिंह) जीतू सिंह, वीरू सिंह और कॉलोनी के कई अन्य साथी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur ki khabar JAMSHEDPUR MLA SARYU RAI Jamshedpur news Jamshedpur today news आशियाना वूडलैंड जमशेदपुर एनएचएआई निर्माण विवाद जमशेदपुर जमशेदपुर फ्लाइओवर जलनिकासी समस्या पारडीह बालीगुमा फ्लाइओवर जलभराव सरयू राय फ्लाइओवर निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group