Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Commission: निर्वाचन आयोग ने बंगाल में मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, 58 लाख से अधिक नाम हटाए
    Breaking News

    Election Commission: निर्वाचन आयोग ने बंगाल में मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की, 58 लाख से अधिक नाम हटाए

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जिसमें अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु, पलायन और गणना प्रपत्र जमा न करने सहित विभिन्न कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन नामों को हटाने के बाद राज्य की मसौदा मतदाता सूची में 7,08,16,631 मतदाताओं के नाम होने की उम्मीद है, जो एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या 7,66,37,529 से 58,20,898 कम है.

    राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना को देखते हुए मतदाता सूची का मसौदा, बूथवार विस्तृत सूची जिसमें हटाए गए मतदाताओं के नाम और हटाने के कारण शामिल हैं, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की वेबसाइट, निर्वाचन आयोग के मतदाता पोर्टल और ईसीआईएनईटी ऐप पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रभावित मतदाताओं के लिए सुनवाई प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी. अधिकारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन और सुनवाई शुरू होने के बीच का अंतराल सुनवाई नोटिसों की छपाई, संबंधित मतदाताओं को नोटिस भेजने और चुनाव आयोग के डेटाबेस पर उनका ‘डिजिटल बैकअप’ बनाने के कारण होगा.

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    आयोग के अनुसार, हटाए गए मतदाताओं की सूची में वे नाम शामिल हैं जो जनवरी 2025 की मतदाता सूची में थे लेकिन एसआईआर के बाद की मसौदा मतदाता सूची में दिखाई नहीं देते हैं. हटाए गए नामों की सूची एक अलग पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे मतदाता यह जांच सकते हैं कि उनके या परिवार के सदस्यों के नाम हटाए गए हैं या नहीं और किस श्रेणी के अंतर्गत आयोग के सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से हटाए गए नाम इकट्ठा नहीं किए जा सके एसआईआर गणना प्रपत्र से संबंधित हैं, जिनकी संख्या 58 लाख से अधिक थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    58 लाख से अधिक नाम हटाए Election Commission publishes draft voter list in Bengal Election Commission: निर्वाचन आयोग ने बंगाल में मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की removes over 58 lakh names
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    June 30, 2026

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026
    Recent Post

    Weather IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    June 30, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी, DC ने दिये जांच के आदेश

    June 30, 2026

    Jamshedpur Police: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलबित, निरंजन कुमार बने नये थानेदार

    June 30, 2026

    Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

    June 30, 2026

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group