Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड
    Breaking News

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आधार कार्ड को 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में से एक के रूप में अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा. इसके साथ ही, कोर्ट ने बिहार में हटाए गए मतदाताओं को आधार कार्ड या अन्य स्वीकार्य दस्तावेजों के साथ अपने दावे ऑनलाइन जमा करने की अनुमति भी दी है.

    बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके मद्देनजर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर SIR प्रक्रिया चला रहा है. पहले इस प्रक्रिया में वोटर्स से 11 तरह के दस्तावेज मांगे जा रहे थे, जिसमें आधार कार्ड शामिल नहीं था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब आधार कार्ड को भी इन दस्तावेजों में शामिल करना होगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    चुनाव आयोग ने हाल ही में 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दी. आयोग ने अपने हलफनामे में बताया कि ये नाम एक अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं थे. इन हटाए गए मतदाताओं के नाम और उनके विवरण, जिसमें नाम हटाने का कारण जैसे मृत्यु, निवास स्थान का स्थानांतरण या डुप्लिकेट प्रविष्टियां शामिल हैं, बिहार के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि इन सूचियों की भौतिक प्रतियां (फिजिकल कॉपी) बिहार के गांवों में पंचायत भवनों, खंड विकास कार्यालयों और पंचायत कार्यालयों में लगाई गई हैं, ताकि लोग आसानी से इन तक पहुंच सकें और अपनी शिकायतें या पूछताछ दर्ज करा सकें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aadhaar card Election Commission SC's big decision on SIR SC's big decision on SIR- Election Commission should include Aadhaar card in the 11 acceptable documents of voter list voter list
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group