


Potka. पोटका की ग्वालकाटा पंचायत के बलियागोड़ा गांव में हाथी द्वारा कुचले जाने से दुर्गा कुदादा की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार सुबह हुई, जब दुर्गा कुदादा अपने बैल को खोजने के लिए जंगल में गया था. बैल बुधवार को घर नहीं लौटा था, जिसे ढूंढने के लिए वह जंगल में गया, लेकिन दुर्भाग्यवश जंगल में एक हाथी ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद, गांववालों ने पोटका पुलिस और वन विभाग को सूचित किया.
सूचना मिलने के तुरंत बाद, पोटका पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची विभाग ने मृतक के परिजनों को तुरंत मुआवजा देने का कदम उठाया और उन्हें श्राद्धकर्म हेतु 25 हजार रुपये का मुआवजा उपलब्ध कराया. पोटका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है.



