Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Emotional Tribute India :केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान कर माता-पिता ने देश में मानवता का मिशाल पेश किया
    Breaking News

    Emotional Tribute India :केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान कर माता-पिता ने देश में मानवता का मिशाल पेश किया

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ★ श्रीमती शेरिन एन जॉन एवं श्री अरुण अब्राहम के अद्भुत साहस, त्याग और करुणा को नमन..।

    RANCHI
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि केरल के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पिनारयी विजयन जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दूसरों को जीवन देने का महादान है- अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    शाम को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने केरल की दिवंगत नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम के पिता श्री अरुण अब्राहम से फोन पर बात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। उन्होंने व्यक्तिगत पीड़ा से ऊपर उठकर मानवता के हित में अंगदान का निर्णय लेने के लिए झारखंड की जनता की ओर से परिवार का आभार प्रकट किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    फोन पर इस वार्ता का समन्वय केरल स्वास्थ्य विभाग के डॉ नोबल ग्रेशियस ने किया, जो केरल ऑर्गन एंड टिश्यू
    ट्रांसप्लांटेशन ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े हैं।
    माननीय मुख्यमंत्री ने डॉ नोबल ग्रेशियस एवं श्री अरुण अब्राहम को झारखंड की अंगदान नीति को मजबूत करने में सहयोग हेतु भी आमंत्रित किया है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aalin Sherin Abraham Child Organ Donation India Emotional Tribute India Example of Humanity Hemant Soren Statement Humanity and Compassion Story India Inspirational News Jharkhand Organ Donation Policy Kerala Government State Honour Kerala Organ Donation Case Organ Donation Awareness India Organ Donation Mahadan Organ Transplant Life Saving Story Pinarayi Vijayan State Honour Funeral Kerala अंगदान महादान आलिन शेरिन अब्राहम केरल अंगदान मामला केरल सरकार राजकीय सम्मान झारखंड अंगदान नीति नन्ही बिटिया अंगदान पिनारयी विजयन भावुक श्रद्धांजलि मानवता और करुणा मानवता की मिसाल राष्ट्रपति सम्मान अंतिम संस्कार हेमन्त सोरेन बयान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group