Site icon Lahar Chakra

सारंडा में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनमोल दा के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, हथियार बरामद

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों को हथियार और कारतूस भी बरामद करने में सफलता मिली है. इस घटना की पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है.

हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की तरफ फरार हो गए. मुठभेड़ स्थल से सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं. बरसात का फायदा उठाकर नक्सली अपने आप को सुरक्षित जगह पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार सारंडा के जंगलों में बुधवार को हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की टीम को कुख्यात नक्सली कमांडर अनल लीड कर रहा है.

Exit mobile version