Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Equity Mutual Fund Investment: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट, सितंबर में नौ प्रतिशत घटकर 30,421 करोड़ रुपये
Breaking News

Equity Mutual Fund Investment: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट, सितंबर में नौ प्रतिशत घटकर 30,421 करोड़ रुपये

News DeskBy News DeskOctober 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश सितंबर में नौ प्रतिशत घटकर 30,421 करोड़ रुपये रहा. भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एम्फी) के जारी आंकड़े के अनुसार निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है. इसके बावजूद यह लगातार 55वां महीना है जब इक्विटी खंड में शुद्ध रूप से निवेश बढ़ा है. आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी वाले म्यूचुअल फंड में सितंबर में 30,421 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो अगस्त के 33,430 करोड़ रुपये और जुलाई के 42,702 करोड़ रुपये से काफी कम है. इक्विटी फंड श्रेणियों में, सबसे अधिक योगदान फ्लेक्सी कैप फंड्स का 7,029 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद मिड कैप फंड ने 5,085 करोड़ रुपये और स्मॉल कैप फंड ने 4,363 करोड़ रुपये का योगदान किया. लार्ज कैप फंड में 2,319 करोड़ रुपये आए.

दूसरी ओर, समीक्षाधीन महीने के दौरान बॉन्ड श्रेणी में 1.02 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी देखी गई. पिछले महीने यह आंकड़ा 7,980 करोड़ रुपये थी. कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग से अगस्त में 52,443 करोड़ रुपये के निवेश के बाद सितंबर में 43,146 करोड़ रुपये की निकासी हुई है. उद्योग की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां सितंबर के अंत में 75.61 लाख करोड़ रुपये थीं, जबकि अगस्त के अंत में यह आंकड़ा 75.12 लाख करोड़ रुपये था.

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group