Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»48 घंटे बाद भी लूटे गये चार टन विस्फोटक नहीं चला पता, ओडिशा डीजीपी ने स्थन का किया दौरा
    Breaking News

    48 घंटे बाद भी लूटे गये चार टन विस्फोटक नहीं चला पता, ओडिशा डीजीपी ने स्थन का किया दौरा

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक तस्वीर - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    राउरकेला :ओडिशा-झारखंड सीमा पर चार टन विस्फोटक लूटकांड के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लूट के बाद लगातार चल रहे तलाशी अभियान के बावजूद सुरक्षा बल अब तक नक्सलियों के मंसूबों को भांप पाने में नाकाम रहे हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और ऑपरेशन टीम के साथ बैठक कर सर्च ऑपरेशन को और तेज करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जब तक लूटे गए विस्फोटकों का सुराग नहीं मिलता, तब तक तलाशी अभियान में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

    इस बीच, झारखंड के सीमावर्ती इलाकों – दीघा, थोलकोबाद और छोटानागरा – में हाई अलर्ट जारी है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि नक्सली लूटे गए विस्फोटकों को छोटे हिस्सों में बांटकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    अब सवाल यह है कि क्या पुलिस समय रहते नक्सलियों की इस साजिश को विफल कर पाएगी, या फिर यह चूक किसी बड़े खतरे में बदल जाएगी।

    फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में सर्च ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही विस्फोटक बरामद होंगे और दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह घटना माओवादियों की हताशा और आक्रामकता का संकेत हो सकती है, क्योंकि हाल के महीनों में झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कई नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए हैं जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान होता देखा गया है।

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिस के अभियान से चोट खाई नक्सली किसी बड़े साजिश और विध्वंसक हमले की तैयारी कर रहे हैं। जिससे सुरक्षबलों या फिर आम जनमानस को बड़ा नुकसान हो सकता है। अब यह झारखण्ड और ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है कि नक्सलियों की विध्वंसक साजिश को नाकाम किया जाए और लुटे गए विस्फोटकों के जखीरा को सुरक्षित बरामद किया जाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Even after 48 hours four tonnes of looted explosives are not found Odisha DGP visits the site
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group