Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नीट में 0.001% भी लापरवाही, तो उसका निराकरण हो : सुप्रीम कोर्ट
    Breaking News

    नीट में 0.001% भी लापरवाही, तो उसका निराकरण हो : सुप्रीम कोर्ट

    News DeskBy News DeskJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • ग्रेस मार्क्स पर हुई सुनवाई, याचिकाकर्ता बोले- धांधली की हो जांच

    नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार नीट-यूजी के आयोजन, नतीजे और ग्रेस मार्क्स से जुड़े विवादों और शिकायतों से संबंधित दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हुई. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि अगर नीट-यूजी 2024 परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए. बच्चों ने परीक्षा की तैयारी करते समय कठोर परिश्रम की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते हैं.

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक तौर पर एनटीए को कहा कि कल्पना कीजिए कि सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति डॉक्टर बन जाता है, वह समाज के लिए कितना हानिकारक होगा. पीठ ने एनटीए के वकीलों से कहा कि परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी का प्रतिनिधित्व करते हुए, आपको दृढ़ रहना चाहिए. अगर कोई गलती है, तो कहना चाहिए कि हां यह गलती हुई है और हम यह कार्रवाई करने जा रहे हैं. इससे कम-से-कम आपके कामकाज में विश्वास तो पैदा होगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    वहीं, याचिकाकर्ता ने दलील दी कि परीक्षा में धांधली हुई है, इसलिए इसकी जांच हो. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के वकील को कहा आप सभी मामलों पर आठ को बहस करें. वकील ने कोर्ट से जांच का स्टेटस बताये जाने की गुजारिश की. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी करके आठ जुलाई तक जवाब मांगा था. वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वीकार किया था कि नीट-यूजी में गड़बड़ी हुई है और एनटीए के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने माना है कि नीट परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए में सुधार की जरूरत है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    negligence in NEET
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group