Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur Election : कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक को-ऑपरेटिव कॉलेज में जमा होती रही इवीएम, डीसी-एसएसपी करते रहे निगरानी
    Elections

    Jamshedpur Election : कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक को-ऑपरेटिव कॉलेज में जमा होती रही इवीएम, डीसी-एसएसपी करते रहे निगरानी

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में इवीएम लेकर पोलिंग पार्टी बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची. हालांकि पोलिंग पार्टियों से इवीएम व पीठासीन पदाधिकारी से उनकी डायरी जमा लेने का सिलसिला देर रात तक चलते रहा. इधर, पोलिंग पार्टियों के छह विधानसभा से बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज आने के रूट में बिष्टुपुर-साकची का इलाके में ट्रैफिक जाम की घंटों स्थिति रही. कॉलेज के अंदर पोलिंग टीम के गाड़ियों के जाने और निकलने का सिलसिला रात रहा.

    इस दौरान देर रात तक जिले के डीसी और एसएसपी भी मौजूद रहे. को-ऑपरेटिव कॉलेज में छह विस(घाटशिला, पोटका,जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम) के अलग-अलग स्टॉग रूम में इवीएम को जमा करने के साथ बहरागोड़ा, विधानसभा के लिए अलग-अलग रूम में बने स्टॉग रूम में रिर्टिंग ऑफिसर, पर्यवेक्षक, कई प्रत्याशी, प्रत्याशी प्रतिनिधि की मौजूदगी में सील किया गया. इस प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की गयी.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जिले के छह विधानसभा की 1913 बूथों में से 1685 बूथों की पोलिंग पार्टी बुधवार साढ़े दस तक स्टॉग रूम को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंच गयी थी. शेष चार विधानसभा के कुल 228 बूथों की पोलिंग पार्टी बुधवार रात को कलस्टर पर सुरक्षित रूकी हैं, यह 228 बूथों की पोलिंग पार्टी सुरक्षित ढंग से गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचेगी.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    इधर,बुधवार देर रात तक जिले के 1913 बूथों में से 1685 बूथों के इवीएम को जमा लेने के लिए से छह अलग-अलग विधानसभाओं के काउंटर बनाया गया था.जबकि शेष 288 बूथों के इवीएम बुधवार को कलस्टर पर कड़ी सुरक्षा में रुकने का इंतजाम किया गया था.ये 288 बूथों के इवीएम गुरुवार सुबह को कड़ी सुरक्षा में कलस्टर से को-ऑपरेटिव कॉलेज के लिए सुरक्षित लाया जायेगा. मतदान समाप्ति के बाद करीब छह बजे सबसे पहले बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में जमशेदपुर पश्चिम का दस बूथों और पूर्वी विधानसभा का 14 बूथों का इवीएम लेकर पोलिंग पार्टी अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EVMs kept being deposited in Co-operative College till late night Jamshedpur Election:
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group