Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Exit Poll: झारखंड व महाराष्ट्र में किसकी बन रही सरकार? एग्जिट पोल कर रहा कन्फ्यूज; पर अधिकांश में BJP गठबंधन को बढ़त का अनुमान!
    Breaking News

    Exit Poll: झारखंड व महाराष्ट्र में किसकी बन रही सरकार? एग्जिट पोल कर रहा कन्फ्यूज; पर अधिकांश में BJP गठबंधन को बढ़त का अनुमान!

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. हालांकि इस बार एक्जिट पोल कन्फ्यूजन क्रियेट ज्यादा कर रहा है. महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ. जबकि झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए. झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था. दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी. महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है.
    झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है. राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है , जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं.
    ‘एक्सिस माई इंडिया’ के सर्वेक्षण में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है. उसका आकलन है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 53 सीट , जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिल सकती हैं.
    ‘मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 42-47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा तथा सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा. ‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड में राजग को 44-53 सीट तथा ‘इंडिया’ गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं.
    ‘एक्सिस माई इंडिया’ के सर्वेक्षण में झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 53 सीट जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.
    “चाणक्य स्ट्रैटजीज” के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि झारखंड में राजग को 45 से 50 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीट मिल सकती हैं.
    दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने झारखंड में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है. उसका आकलन है कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 40 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीट मिल सकती हैं.

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Exit Poll: Whose government is being formed in Jharkhand and Maharashtra? Exit polls are confusing; But BJP alliance is expected to be ahead in most of the cases.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group