Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»फर्जी CBI अफसर राजस्थान से गिरफ्तार हुआ, रेलवे कर्मचारी से ₹3.90 लाख की साइबर ठगी
    Breaking News

    फर्जी CBI अफसर राजस्थान से गिरफ्तार हुआ, रेलवे कर्मचारी से ₹3.90 लाख की साइबर ठगी

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लातेहार: खुद को CBI अफसर और दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एक रेलवे कर्मचारी से ₹3.90 लाख की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को लातेहार पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी सुरेंद्र खोजा (उम्र 19 वर्ष) डिडवाना-कुचामन (राजस्थान) का निवासी है, जो तकनीकी चालबाजियों के सहारे लोगों को डराकर मोटी रकम हड़पता था.

    क्या था मामला

    पीड़ित रवि शंकर केशरी (25 वर्ष), निवासी शाहपुर, भोजपुर (बिहार), वर्तमान में टोरी रेलवे विभाग, लातेहार में कार्यरत हैं. 12 दिसंबर 2024 को उन्हें एक अनजान कॉल आया. कॉलर ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि उनके नाम से दिल्ली में अवैध सिम कार्ड जारी कर आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं. कुछ ही मिनटों में कॉल कथित “दिल्ली पुलिस” को ट्रांसफर कर दी गई. वहां रवि शंकर को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी गई. इसी डर और भ्रम के बीच एक अन्य कॉल आया, जिसमें एक फर्जी “CBI अधिकारी” बनकर उनके पूरे परिवार को “डिजिटल अरेस्ट” करने की धमकी दी गई.

    डर की स्थिति में आकर रवि शंकर ने ₹3,90,000 रुपये एक कथित RBI सिक्योरिटी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ और मामला लातेहार साइबर थाना में दर्ज कराया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    राजस्थान से गिरफ्तारी: पुलिस की सटीक कार्रवाई

    इस गंभीर मामले में लातेहार साइबर थाना ने 2 जनवरी 2025 को कांड संख्या 01/2025 दर्ज की, जिसमें BNS की धारा 318/319 और IT एक्ट की धारा 66(C)/66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. टीम ने राजस्थान के डिडवाना-कुचामन क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा.

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    • नाम: सुरेंद्र खोजा
    • उम्र: 19 वर्ष
    • पिता: किशना राम खोजा
    • निवासी: रताऊ, थाना– निम्बी जोधा, जिला– डिडवाना कुचामन (राजस्थान)

    उसके पास से एक मोबाइल फोन, साइबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी बरामद हुई है. सभी डिजिटल सबूतों की गहन जांच जारी है. अभियान पु०अ०नि० पिंटू कुमार (साइबर थाना लातेहार), स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार (साइबर थाना लातेहार), आ०-491 बिरेन्द्र पासवान (साइबर सेल लातेहार) शामिल थे.

    पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का हिस्सा है. लातेहार पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है और दावा किया है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा. लातेहार साइबर थाना की फुर्ती, तकनीकी दक्षता और समर्पित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cyber fraud of ₹3.90 lakh from railway employee Fake CBI officer arrested from Rajasthan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :टुइलाडुंगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ

    September 4, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में आरोपी पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते की जमानत पर फैसला कल

    September 4, 2026

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी पर सख्ती, अवैध निर्माण को हटाने की तैयारी, विधायक सरयू राय ने भी उठाये सवाल?

    September 4, 2026

    BJP ने CM हेमंत सोरेन, congress नेता राहुल गांधी पर सरकारी परीक्षाओं के आयोजन की निविदा देने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये

    September 4, 2026

    Jharkhand: बाइक सवार हमलावरों ने सड़क किनारे अपनी कार रोककर फोन पर बात कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group