Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»रूठे हैं इंद्र देव! किसान चिंतित, बारिश के लिए कहीं अषाढ़ी, तो कहीं पूजे जा रहे पहाड़-नदियां
    Jamshedpur

    रूठे हैं इंद्र देव! किसान चिंतित, बारिश के लिए कहीं अषाढ़ी, तो कहीं पूजे जा रहे पहाड़-नदियां

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • जुलाई का महीना प्रवेश कर चुका है, लेकिन मानसून की बारिश का कोई अता-पता नहीं

    JAMSHEDPUR. पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त है. बादल आ रहे हैं, पर बिन बरसे निकल जा रहे हैं. तापमान तेजी से चढ़ रहा है. एक बार फिर गर्मी सताने लगी है. तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसा लग रहा है मानों इंद्र देव रूठ गये है. अच्छी बारिश के लिए देवताओं को आह्वान किया जा रहा है.

    जुलाई का महीना प्रवेश कर चुका है. लेकिन मानसून की बारिश का अभी तक कोई अता-पता नहीं है, जिससे किसान गहरे चिंतन में पड़ गए हैं. बिना बारिश के खेत सूखे पड़े हैं और किसान यह सोचने पर मजबूर हैं कि बिचड़ा कब लगायें और कब उसकी रोपनी करें.

    आसमान में काले बादल छाए रहते हैं, पर वे झमाझम बारिश के रूप में धरती पर नहीं गिर रहे. यह स्थिति किसानों की परेशानियों को और भी बढ़ा रही है.

    तालसा गांव में आषाढ़ी पूजा

    सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में आषाढ़ी पूजा की गयी. गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू के नेतृत्व में नायके बाबा हाबीराम मुर्मू द्वारा पूजा की गयी. नायके बाबा ने आषाढ़ी पूजा में ग्राम के देवी- देवताओं का आह्वान किया. ग्रामीणों ने देवी-देवताओं के चरणों में नतमस्तक होकर अच्छी बारिश व फसल की कामना की.

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    रानीडीह गांव में भी हुई पूजा

    बागबेड़ा क्षेत्र के रानीडीह गांव के पास खरकई नदी के किनारे पिछले दिनों ग्रामवासियों ने एक विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया था. गांव के लोग देवी-देवताओं से अच्छी बारिश की प्रार्थना करने के लिए एकत्रित हुए.

    इस पूजा में भाग लेने वाले सभी ग्रामवासी उत्साह और उम्मीद से भरे हुए थे. उनकी आंखों में एक ही आशा थी – जल्दी ही अच्छी बारिश हो ताकि उनकी फसलों की बुआई और रोपाई सुचारू रूप से हो सके.

    खोड़ीपहाड़ी पहाड़ की पूजा पर आस्था

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पहाड़ी गांव के समीप स्थित खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा की गयी. इस पूजा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाना है.

    ग्रामीणों का मानना है कि इस पूजा से अच्छी बारिश होती है, जिससे उनकी कृषि कार्यों में उन्नति होती है. इस पूजा में 12 मौजा के ग्रामीण हिस्सा लेते हैं. यह पूजा क्षेत्र में अच्छी बारिश और गांव की खुशहाली की कामना के लिए आयोजित की जाती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dry field East singhbhoom Mansoon rain
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026

    Road Accident: तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    May 21, 2026

    सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group