Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह कर जताया विरोध
Breaking News

रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह कर जताया विरोध

News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. टोरी-चंदवा मार्ग पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के लिए किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के नेतृत्व में सत्याग्रह में शामिल किसानों ने विरोधस्वरुप अपने आधे शरीर को जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ लिया है. किसानों ने कहा कि वे आरओबी निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं.

टोरी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 3 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. लेकिन 3 वर्ष 11 महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. इससे लोगों में रोष है.

सत्याग्रह कर रहे लोगों ने कहा कि लातेहार ई-भूमि निबंधन कार्यालय में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है. एसटी जमीन की बिक्री की जा रही है. पंचायत सचिवालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों ने इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

जमीन समाधि सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि एनएच विभाग पूरी तरह से गैर जिम्मेदार बना हुआ है. फ्लाई ओवरब्रिज के लिए करीब सात बार टेंडर निकाला गया. इस परियोजना के लिए राशि आवंटन के बाद भी कार्य शुरू करने के लिए एनएच प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है. एनएच व संबंधित पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अबतक इसका कार्य शुरू नहीं हो सका है.

किसानों ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम रहने से भारी परेशानी हो रही है. एनएच पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग रहने और व्यस्त रेलमार्ग के कारण फाटक बंद रहने के कारण लोग घंटों फंसे रहते हैं. कई बार जाम में एंबुलेंस के फंसने कारण मरीजों की मौत भी हो चुकी है.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं. काम करने वाले लोग समय पर ऑफिस नहीं जा पाते हैं. वहीं किसानों को बाजार पहुंचने में देर होती है. स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब 4 महीने से बंद है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group