Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»कुआं में मोटर निकालते उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत, पुलिस के जवान ने निकाला शव
Breaking News

कुआं में मोटर निकालते उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत, पुलिस के जवान ने निकाला शव

News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के हरतुआ पंचायत स्थित अमवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई. घर के कुएं से मोटर निकालने के दौरान जहरीली गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई.

मृतकों की पहचान शंभू सिंह और उनके पिता विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक शंभू सिंह घर के करीब 20-25 फीट गहरे कुएं में मोटर निकालने के लिए नीचे उतरे थे, लेकिन देर तक बाहर नहीं निकले. इसके बाद उनके पिता विश्वनाथ सिंह भी उन्हें देखने कुएं में उतरे. उसी दौरान दोनों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई.

सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार राय और एसआई विक्रमशिल मौके पर पहुंचे. शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि जहरीली गैस के डर से कोई ग्रामीण कुएं में उतरने को तैयार नहीं था.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

इसी दौरान थाने के जवान बबन कुमार यादव ने साहस का परिचय देते हुए कमर में रस्सी बांधकर कुएं में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला. जवान की बहादुरी की पूरे गांव में सराहना हो रही है.

घटना के बाद काफी देर तक मेडिकल टीम नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई. इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group