Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के SNCU Ward में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे आठ नवजात
    Headlines

    Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के SNCU Ward में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे आठ नवजात

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medininagar.मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से हाइफ्लो मशीन में आग लग गयी. हादसा शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे हुआ. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया की सूझबूझ से वार्ड में भर्ती सभी आठ बचों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया. हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

    हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रजी रात में ही अस्पताल पहुंचे. कुछ देर बाद दूसरे एसएनसीयू वार्ड में बच्चों को सुरक्षित रखा गया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जीएनएम ममता त्रिशूल ने बताया कि रात 1:30 बजे ब्लास्ट होने की आवाज सुनायी दी. वे और दयानी ओरिया तत्काल एसएनसीयू वार्ड में पहुंची. उन्होंने देखा कि हाइफ्लो मशीन में आग लगी हुई है. बिन समय गंवाये दोनों ने चार-चार बच्चे को गोद में उठाया और वार्ड से बाहर निकल आयीं. आठों बच्चों को तत्काल लेबर वार्ड में भर्ती कर ऑक्सीजन लगाया गया. उसके बाद वॉटर कंटेनर की मदद से आग पर काबू पाया गया. एएनएम ने बताया का यदि समय रहते घटना का पता नहीं चलता और बच्चों को वहां से नहीं निकाला जाता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    यूनिट-2 में इलाजरत बच्चे : जिस एसएनसीयू वार्ड की मशीन में आग लगी थी, उसमें आठ बच्चे इलाजरत थे. इनमें पांच लड़के और तीन लड़कियां थीं. सभी बच्चे 28 दिन से कम के थे. एमएमसीएच के नये अस्पताल में दो एसएनसीयू यूनिट हैं. सभी बच्चों का यूनिट-2 में इलाज किया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    eight newborns narrowly escaped Palamu: Fire broke out due to short circuit in the SNCU Ward of Medinirai Medical College and Hospital
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group