Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Flights Cancelled: खराब मौसम और धूल भरी आंधी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 450 से अधिक उड़ानों पर लगायी ब्रेक, कई उड़ानें रद्द
Breaking News

Flights Cancelled: खराब मौसम और धूल भरी आंधी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 450 से अधिक उड़ानों पर लगायी ब्रेक, कई उड़ानें रद्द

News DeskBy News DeskApril 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा क्योंकि 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और भीड़भाड़ के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. हालांकि, दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होने लगा. शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल देखा गया, जहां कई यात्री हवाई अड्डे के अंदर कुछ स्थानों पर खड़े होकर उड़ान से संबंधित जानकारी का इंतजार करते दिखे क्योंकि खराब मौसम के कारण उड़ानों में व्यवधान का असर शनिवार को भी बरकरार रहा. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अव्यवस्था और उड़ान में देरी की शिकायत की तथा हवाई अड्डे के अंदर कुछ स्थानों पर भीड़भाड़ की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए. प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण शुक्रवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर परिचालन बाधित हो गया और इसके प्रभाव से शनिवार को भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई.

‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) ने ‘एक्स’ पर सात बजकर 19 मिनट पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे के सभी टर्मिनल पर उड़ान परिचालन सामान्य हो गया है. इसने पांच बजकर एक मिनट पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन में सुधार हो रहा है; हालांकि, कल रात की मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अब भी प्रभावित हैं. पोस्ट में कहा गया, ‘हमारी विभिन्न टीम असुविधा को कम से कम करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं . कृपया, अद्यतन जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और एयरलाइन की वेबसाइट पर उड़ानों की स्थिति जांच कर लें. ’’

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 450 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई है और उड़ान प्रस्थान में औसत देरी 50 मिनट से अधिक थी. विमानन कंपनी इंडिगो ने ‘एक्स’ पर दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में हवाई यातायात की भीड़ के कारण विमानों को उड़ान भरने और उतरने की मंजूरी के लिए रोका जा रहा है. इस वजह से पूरे नेटवर्क में कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं. एयर इंडिया ने दो बजकर 41 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आज दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों से कहा कि वे शाम साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे के बीच भारी धूल भरी हवाओं के पूर्वानुमान के कारण संभावित व्यवधानों के प्रति सचेत रहें.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group