Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड के सिकल सेल मरीजों को पहली बार पेंशन, आजीवन ₹1000 मिलेंगे
Breaking News

झारखंड के सिकल सेल मरीजों को पहली बार पेंशन, आजीवन ₹1000 मिलेंगे

News DeskBy News DeskJune 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • खूंटी के उपायुक्त ने की पहल, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगी पेंशन

रांची. झारखंड के खूंटी जिले में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खूंटी जिला प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत झारखंड में पहली बार सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए पेंशन को स्वीकृति दी है. खूंटी के उपायुक्त (डीसी) लोकेश मिश्रा की पहल पर सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. राज्य में पहली बार ऐसी पहल हो रही है.

आधिकारिक बयान के अनुसार पहले चरण में खूंटी और कर्रा से तीन-तीन, मुरहू से दो और तोरपा प्रखंड से कुल नौ लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है.
बयान में कहा गया है, ‘‘इस योजना के तहत लाभार्थियों को आजीवन एक हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी. अगर सिकल सेल का कोई मरीज बाद में भी चिन्हित होता है तो उसे योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. जिले में अब तक 99,165 व्यक्तियों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है. इनमें से 114 लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए, वहीं कुल 46 लोग सिकल सेल एनीमिया-थैलेसीमिया रोग से पीड़ित मिले. इनमें से नौ व्यक्ति 40 प्रतिशत या उससे अधिक सिकल सेल एनीमिया-थैलेसीमिया रोग से पीड़ित हैं और उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत पेंशन दी जा रही है.

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

जब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण लोगों की जीवन के प्रति आशा बढ़ रही है, वहीं ऐसे समय में झारखंड में आदिवासी आबादी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित है. विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में सिकल सेल एनीमिया बीमारी व्यापक रूप ले रही है. सिकल सेल एनीमिया को एक वंशानुगत रक्त-संबंधी रोग माना जाता है, जिसमें लाल रक्त कणिकाएं दरांती के आकार में मुड़ जाती हैं और समय से पहले नष्ट होने लगती हैं. इससे शरीर में स्वस्थ्य लाल रक्त कणिकाओं की कमी हो जाती है (सिकल सेल एनीमिया) और रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे दर्द होता है.

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूरदराज के क्षेत्रों में इस बीमारी के उपचार को लेकर जागरुकता की आवश्यकता है. खूंटी प्रशासन जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सिकल सेल मोबाइल मेडिकल वैन संचालित कर लोगों की जांच कर रहा है. सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल खूंटी में सिकल सेल एनीमिया- थैलेसीमिया डे केयर सेंटर का भी संचालन किया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

November 3, 2026

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

November 3, 2026

CBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने का 7 नवंबर तक दिया मौका

November 3, 2026
Recent Post

Chandil: मां के निधन के बाद पत्नी कल्पना संग मामा घर चांडिल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रस्म अदायगी की

November 3, 2026

TATA Motors बनेगी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, चंद्रशेखऱन ने अगले पांच वर्षों में बिक्री और राजस्व में वृद्धि की जतायी उम्मीद

November 3, 2026

CBSE ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत, बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी में गलतियों को सुधारने का 7 नवंबर तक दिया मौका

November 3, 2026

Railway: दीपावली और छठ के दौरान टाटानगर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

November 3, 2026

Tata Steel के सभी विभागों को सेफ्टी SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, 29 नवंबर को ‘रन फॉर ग्रीन’ का होगा आयोजन

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group