Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Digital Payment के Verification के लिए SMS OTP के साथ दूसरे विकल्प भी मिलेंगे, जानें कब लागू होगा नया नियम
Breaking News

Digital Payment के Verification के लिए SMS OTP के साथ दूसरे विकल्प भी मिलेंगे, जानें कब लागू होगा नया नियम

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान के नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि दो-स्तरों वाले सत्यापन के लिए अब एसएमएस ओटीपी के अलावा अन्य विकल्प भी अपनाए जा सकेंगे. डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने के मकसद से लाए गए ये नियम एक अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.आरबीआई ने कहा कि भुगतान सत्यापन के कारकों में ‘उपयोगकर्ता के पास मौजूद कोई वस्तु’, ‘उपयोगकर्ता को ज्ञात कोई चीज’ या ‘उपयोगकर्ता की कोई पहचान’ शामिल हो सकता है.

इसमें मोबाइल पर एसएमएस के जरिये आने वाले ओटीपी के अलावा पासवर्ड, पासफ्रेज, पिन, कार्ड हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर टोकन, फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक तरीके शामिल हो सकते हैं. एसएमएस-ओटीपी का उपयोग पहले की ही तरह जारी रहेगा. भारत ऐसे देशों में शामिल है जो दो स्तरों वाले सत्यापन पर जोर देता है. हालांकि वित्तीय संस्थान अब तक लेनदेन के लिए मुख्य रूप से एसएमएस अलर्ट पर ही निर्भर थे. आरबीआई ने ‘डिजिटल भुगतान लेनदेन की सत्यापन प्रणाली संबंधी निर्देश, 2025’ जारी किए हैं जिसमें दो-स्तरीय सत्यापन को अनिवार्य रखने के साथ वैकल्पिक प्रमाणीकरण की अनुमति भी दी गई है.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

नए नियमों के तहत कम-से-कम एक प्रमाणीकरण कारक हरेक लेनदेन के लिए विशिष्ट एवं नया होना चाहिए. भुगतान प्रणाली को मजबूत होना चाहिए ताकि किसी एक कारक की सुरक्षा में कमी अन्य कारकों की विश्वसनीयता को प्रभावित न करे.आरबीआई ने कहा कि जोखिम प्रबंधन के दृष्टिकोण से वित्तीय संस्थान लेनदेन का मूल्यांकन लेनदेन स्थान, उपयोगकर्ता व्यवहार, डिवाइस विशेषताएं और इतिहास जैसे संदर्भगत पहलुओं के आधार पर कर सकते हैं.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

उच्च जोखिम वाले लेनदेन के लिए अतिरिक्त जांच की जा सकती है और सूचनाओं एवं पुष्टि के लिए डिजिटल लॉकर का उपयोग किया जा सकता है.रिजर्व बैंक ने कहा कि अगर इन निर्देशों का पालन न करने की वजह से कोई आर्थिक नुकसान होता है तो जारीकर्ता को उसका पूरा मुआवजा ग्राहक को देना होगा.इसके साथ ही कार्ड जारीकर्ताओं को एक अक्टूबर, 2026 से विदेशी प्रतिष्ठान द्वारा किए गए जाने गैर-आवर्ती, सीमापार कार्ड-नॉट-प्रेजेंट (सीएनपी) लेनदेन के लिए भी सत्यापन व्यवस्था लागू करनी होगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group