


Ranchi.कुख्यात नक्सल कमांडर दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू उर्फ अमरजीत का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में होगा. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का पूर्व सुप्रीमो दिनेश गोप वर्तमान में पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. उसके हाथ में स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जिसके लिए पहले भी दिल्ली एम्स में उसका इलाज हो चुका है. 24 मई को दिनेश गोप के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में अपॉइंटमेंट लिया गया था.
शुरुआत में यह माना गया कि उसकी बीमारी का इलाज देवघर एम्स में भी संभव है. हालांकि, देवघर एम्स ने सूचित किया कि संबंधित बीमारी की तकनीकी जांच और इलाज की कई सुविधाएं केवल दिल्ली एम्स में उपलब्ध हैं. इसके बाद, पलामू सेंट्रल जेल प्रबंधन और पलामू पुलिस ने दिनेश गोप के दिल्ली में इलाज की तैयारियां शुरू कर दी है.



