Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»‘ Big shock’ to Congress’: कांग्रेस झारखंड इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा हिमंत विश्व शर्मा ने BJP में कराया शामिल, पार्टी पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
    Elections

    ‘ Big shock’ to Congress’: कांग्रेस झारखंड इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा हिमंत विश्व शर्मा ने BJP में कराया शामिल, पार्टी पर अनदेखी करने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. भाजपा की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और झारखंड में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान उनका पार्टी में स्वागत किया. पार्टी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने कहा, ‘‘मैंने पिछले 27 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा की और अलग-अलग पदों पर काम किया। लेकिन पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान नहीं रह गया है. इसलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया.

    सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में उन कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि सिन्हा के अनुभव का उपयोग राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव जीतने के लिए किया जाएगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में चुनाव के लिए टिकट तीन मानदंडों के आधार पर दिए जाते हैं. पहला – पार्टी को धन की पेशकश, दूसरा – विधायक, सांसद या मंत्री के प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़े होना और तीसरा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहना.
    झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को हटाने की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मांग के सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह शायद पहली बार है जब कोई सत्तारूढ़ पार्टी किसी अधिकारी को हटाने की मांग कर रही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    शर्मा ने कहा, ‘‘अधिकारी को सत्तारूढ़ सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है. अब वे (झामुमो) उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं. वास्तव में वे चाहते थे कि अधिकारी राजनीतिक रूप से उनकी मदद करें लेकिन ये हो नहीं पाया. झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने रविवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की मांग की और आरोप लगाया कि वे भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Big shock' to Congress': Former working president of Jharkhand Congress unit Manas Sinha inducted Himanta Biswa Sarma into BJP accuses party of ignoring him
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group