Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Namo Bharat: आज से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ से 40 मिनट में दिल्ली-मेरठ का सफर, हर 15 मिनट पर मेट्रो, जानें और क्या है खास
Breaking News

Namo Bharat: आज से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ से 40 मिनट में दिल्ली-मेरठ का सफर, हर 15 मिनट पर मेट्रो, जानें और क्या है खास

News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

New Delhi.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत कॉरिडोर’ के 13 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली को अपना पहला नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जायेगा. इससे दिल्ली-मेरठ यात्रा काफी आसान हो जायेगी. यात्रा-समय भी एक तिहाई कम हो जायेगा. यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे. अभी दिल्ली से मेरठ जाने में दो घंटे से अधिक समय लग जाता है.

Jamshedpur: आजादनगर थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

रविवार शाम पांच बजे से शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर जनता के लिए शुरू होंगी. वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किमी लंबा हिस्सा परिचालित है. इस उद्घाटन के साथ नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किमी तक विस्तारित हो जायेगा, जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे. 13 किमी वाले इस नये सेक्शन में छह किमी अंडरग्राउंड होगा, जिसमें आनंद विहार स्टेशन शामिल है. यह पहली बार होगा, जब नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड सेक्शन में संचालित होंगी. इस सेक्शन पर दूसरा स्टेशन न्यू अशोक नगर है.

291 किमी की लंबाई के होंगे तीन कॉरिडोर

Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82.15 किलोमीटर लंबा है. दिल्ली के हिस्से में 14 किलोमीटर, तो यूपी के हिस्से में करीब 68 किलोमीटर है. फेज-1 में प्रस्तावित दो अन्य कॉरिडोर दिल्ली से पानीपत कॉरिडोर की लंबाई 103.02 किमी, जबकि राजस्थान के अलवर और सराय काले खां के बीच के कॉरिडोर की लंबाई 106 किमी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: आजादनगर थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 13, 2026

Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

November 13, 2026

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आजादनगर थाना का SSP ने किया औचक निरीक्षण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 13, 2026

Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

November 13, 2026

JEE Advanced की परीक्षा अगले साल 23 मई को होगी, 2.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

November 13, 2026

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group