Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जी7 ने कानून के शासन के आधार पर ‘स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत’ के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई
Breaking News

जी7 ने कानून के शासन के आधार पर ‘स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत’ के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई

News DeskBy News DeskJune 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • मोदी के भाषण से वैश्विक नेता गदगद, बोले- उनकी भागीदारी का हम गर्मजोशी से स्वागत करते हैं.
  • एआइ से जुड़ी तकनीक और दृष्टिकोणों के बीच तालमेल को बढ़ाने के प्रयासों को लेकर सहमति बनी
  • रूस के साथ जारी संघर्ष में यूक्रेन के लिए मजबूत समर्थन पर भी सम्मेलन में सदस्य देशों ने हामी भरी

बारी (इटली). जी7 शिखर सम्मेलन में बतौर आमंत्रित सदस्य शामिल भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. भारत को अब सीधे हाई स्पीड रेलवे के जरिये यूरोप से जोड़ने पर जी7 देशों में सहमति बन गयी है. इससे पश्चिम एशिया से लेकर यूरोप तक भारत का व्यापार कई गुना तक बढ़ जायेगा. गौरतलब है कि जी7 सम्मेलन के अंत में सात औद्योगिक देशों के समूह ने विज्ञप्ति जारी करके भारत-पश्चिम-यूरोप आर्थिक गलियारे (आइएमइसी) जैसे ठोस बुनियादी ढांचे के प्रस्तावों को आगे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है. साथ ही इस प्रोजेक्ट को सड़क मार्ग के अलावा हाई स्पीड रेलवे के साथ भी जोड़ने का प्लान तैयार किया है. यह विज्ञप्ति लग्जरी रिजॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में प्रथा के तौर पर ‘फैमिली फोटो’ के बाद जारी की गयी.

आइएमइसी परियोजना के तहत सऊदी अरब, भारत, अमेरिका और यूरोप के बीच एक विशाल सड़क, रेलमार्ग और पोत परिवहन तंत्र की परिकल्पना की गयी है ताकि एशिया, पश्चिम एशिया और पश्चिम के बीच जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके. आइएमइसी को समान विचारधारा वाले देशों द्वारा चीन की ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआइ) के समक्ष रणनीतिक प्रभाव हासिल करने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है. बीआरआइ एक विशाल संपर्क परियोजना है, जो चीन को दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ती है. पिछले वर्ष दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आइएमइसी को अंतिम रूप दिया गया था. इसके साथ जी7 ने कानून के शासन के आधार पर ‘स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत’ के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई.

मेलोनी ने मोदी के साथ साझा किया सेल्फी वीडियो, लिखा

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

‘मेलोडी टीम की ओर से नमस्कार’ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना एक सेल्फी वीडियो साझा किया है. मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मित्रता को जाहिर करते हुए इस वीडियो का शीर्षक ‘नमस्ते दोस्तों, मेलोडी की ओर से’ दिया है. पांच सेकेंड का यह वीडियो मेलोनी ने शनिवार को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किया. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मेलोनी ने वीडियो में कहा, ‘मेलोडी टीम की ओर से नमस्कार’. वीडियो में 73 वर्षीय मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को फिर से साझा करते हुए लिखा, ‘भारत-इटली की मित्रता कायम रहे!’

बीच मंच पर नजर आये प्रधानमंत्री मोदी

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

दुनिया भर के नेताओं ने जी-7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच राष्ट्र’ सत्र में एक फैमिली फोटो खिंचवाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, ‘इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ’. तस्वीर साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. तस्वीर में पीएम मोदी मंच पर बीचोंबीच खड़े दिखायी दिये, जबकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी खुद नीचे वाली लाइन में खड़ी थीं. यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी नीचे खड़े नजर आये. उनके साथ अन्य देशों के प्रमुख भी दाएं-बाएं खड़े दिखे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group