Breaking NewsFeatured

लहर चक्र के समाचार का असर ,गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार मिला गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को l

लहर चक्र के समाचार का असर ,गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार मिला गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को l
बीते दिनों लहर चक्र पत्रिका के न्यूज़ पोर्टल पर चले समाचार के अनुरूप विवादित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जगह गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गयाl

“सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिपाही राय के जगह पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया को प्रभार दिया जा सकता है!” नामक शीर्षक से उपरोक्त समाचार बीते दिनों प्रकाशित किया गया था l ज्ञात हो कि गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की शिकायत कई बार जिले के वरीय पदाधिकारियों से की गई है ,फिलहाल कुछ दिन पहले भी जिला उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की शिकायत की गई थी फलस्वरुप जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार सौंपा l
ए के मिश्र

Share on Social Media