


Gamahria.आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मैनेजमेंट की ओर से मजदूरों का शोषण करने के मामले को लेकर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी मजदूरों से मिलने पहुंचीं. दरअसल, आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों को बकाया वेतन नहीं मिला है. साथ ही पीएफ, ईएसआई, फाइनल सेटलमेंट भी नहीं दिया जा रहा है. इन शिकायतों को लेकर सांसद जोबा मांझी मजदूरों से मिलीं.
उन्हें आश्वासन दिया कि हर हाल में उन्हें उनका हक और अधिकार दिला के रहूंगी. सांसद ने कहा कि न सिर्फ आरडी रबर कंपनी बल्कि आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के सभी मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिलकर रहेगा. सांसद ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और मालिक मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.



