Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»विवादों के पेच में फसता पूर्व का जनता मध्य विद्यालय  एवं वर्तमान गम्हरिया इंग्लिश स्कूल।
    Breaking News

    विवादों के पेच में फसता पूर्व का जनता मध्य विद्यालय  एवं वर्तमान गम्हरिया इंग्लिश स्कूल।

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    1. विवादों के पेच में फसता पूर्व का जनता मध्य विद्यालय  एवं वर्तमान गम्हरिया इंग्लिश स्कूल।
      सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के पूर्व के जनता मध्य विद्यालय और वर्तमान की गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बीच चल रहे विवाद प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला दिया है l गम्हरिया के ग्रामीणों की मांग पर विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारर से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है l जिसके आलोक में प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 6 अगस्त 2020 को स्कूल प्रांगण में बैठक कर जांच किया गया  l जिस में उपस्थित वार्ड पार्षद ममता बीज ,आशिक माझी ,पूर्व पार्षद कृष्णा गोराई, डॉ अंकुर पाल ,दिनेश गोराई आदि लोगों का पक्ष लिया गया l वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक और जांच बेनतीजा रहााl प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जमीन दान में दे दिया गया है फिर उसी जमीन को वर्तमान समिति द्वारा गम्हरिया इंग्लिश स्कूल को ₹10000 हजार रुपए वार्षिक पर 47 वर्षों के लिए लीज पर दे दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या राज्यपाल को दान दिए जमीन  पुनः राज्यपाल से वापस लिया गया है! लिया गया तो कब लिया गया ? अगर नहीं लिया गया तो  राज्यपाल को दान दिया गया जमीन दूसरा व्यक्ति कैसे लीज पर दे सकता है, जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है। इस पूरे प्रकरण पर लहर चक्र संवाददाता ने सरायकेला-खरसावां के जिला शिक्षा अधीक्षक से जानकारी ली तो जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पहले जनता स्कूल ही था जिसे पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जनता स्कूल का जमीन दान में दे दिया गया l  अब नए समिति द्वारा जनता स्कूल को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के नाम से कर दिया गया है और लीज पर दे दिया गया है ,जो गलत है। क्योंकि पूर्व के जनता स्कूल के समिति द्वारा राज्यपाल को दिए गए जमीन को पुनः नए समिति कैसे दूसरे को बिना राज्यपाल से जमीन वापस लिए लीज पर दे सकती हैै? वहीं इस मामले में गम्हरिया जनता इंग्लिश स्कूल के सचिव श्री सुब्रतो राय से लहर चक्र संवाददाता ने जानकारी के लिए संपर्क किया तो श्री सुब्रतो राय ने स्कूल में ही आकर बात करने की बातें कही । वहीं इस मामले में संवाददाता ने उपायुक्त से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हो पाया। देखना अब यह है की पूरे मामले में क्या छनकर जांच में आती है।
      एके मिश्र
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Gamhatia school
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Cold Weather: उत्तरी हवाओं ने जमशेदपुर में बढ़ायी ठिठुरन, पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आगे कैसा होगा मौसम?

    December 7, 2025

    Share Bazar: देश की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा, टाटा ग्रुप की यह कंपनी सबसे अधिक लाभ में रही

    December 7, 2025

    Railway: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगायी ब्रेक, कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही रहीं घंटों लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री

    December 7, 2025
    Recent Post

    Jamshedpur Cold Weather: उत्तरी हवाओं ने जमशेदपुर में बढ़ायी ठिठुरन, पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आगे कैसा होगा मौसम?

    December 7, 2025

    Share Bazar: देश की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा, टाटा ग्रुप की यह कंपनी सबसे अधिक लाभ में रही

    December 7, 2025

    Railway: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगायी ब्रेक, कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही रहीं घंटों लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री

    December 7, 2025

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज में एसएसपी ने किया साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, बोले-बचने का सबसे प्रभावी तरीका है सतर्कता

    December 7, 2025

    Railway Big Dicision: Indigo की दो दिन में 1800 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद रेलवे ने की 84 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

    December 7, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group