Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम : भ्रष्टाचार पर मौन सरकार व प्रशासन, एडवाइजर बनने की तैयारी में दागी अवकाश प्राप्त डॉक्टर
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम : भ्रष्टाचार पर मौन सरकार व प्रशासन, एडवाइजर बनने की तैयारी में दागी अवकाश प्राप्त डॉक्टर

News DeskBy News DeskAugust 8, 2020Updated:August 8, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले पूर्वी  सिंहभूम के स्वास्थ्य विभाग के एक अवकाश प्राप्त अधिकारी (डॉक्टर) पैसा और पैरवी के बल पर किसी न किसी पद पर चिपकने हेतु प्रयासरत है। उनके नजदीकियों की मानें तो जिले के आला आईएएस अधिकारी का उसे सहयोग मिल रहा है, जिनका नजदीकी रिश्तेदार स्वास्थ्य विभाग के ही कर्मचारी रह चुके हैं और उक्त अवकाश प्राप्त डॉक्टर के वह पैरोकार हैं। बताया जाता है कि उन्हीं की पैरवी पर कोरोना महामारी से निपटने के लिए साकची के एक क्वार्टर में पूर्व खोले गये कैंप कार्यालय पर से स्वास्थ्य विभाग को अपना दावा छोड़ना पड़ा। यह दागी डॉक्टर शहर में उसी क्वार्टर में अपना ठिकाना बनाना चाहता है जिसमें उसे अफसर के सहयोग पर सफलता मिल भी चुकी है।

अब यह दागी अवकाश प्राप्त डॉक्टर अपने पैरवी और पैसे के जोर पर अनुबंध पर विभाग में येन-केन-प्रकरेन पद पाने की युगत लगा रहा। इस अवकाश प्राप्त डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप है, जिसकी जांच प्रक्रिया में है, हालांकि चर्चा है कि उक्त भ्रष्ट और दागी अवकाश प्राप्त डॉक्टर ने मंत्री से लेकर प्रशासन तक सबको मैनेज कर लिया है इसलिए तमाम आरोप और शिकायतों के बावजूद उसकी जांच की फाइल नहीं खोली जा रही और लगातार ट्वीट पर ट्वीट से शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री तक मौन हैं।

हालांकि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इसी जिले से आते हैं और किसी भी विवादास्पद अवकाश प्राप्त अधिकारी को जिले में एडवाइजर पद दिये जाने से उनके सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन जी की किरकिरी होनी तय है, अगर ऐसा होता है तो तमाम अफसरों को मैनेज करने के बावजूद इन महाशय की एडवाइजर बनने की लालसा धरी की धरी रह सकती है l

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

चर्चा है कि उक्त भ्रष्ट और दागी अवकाश प्राप्त डॉक्टर ने मंत्री से लेकर प्रशासन तक सबको मैनेज कर लिया है इसलिए तमाम आरोप और शिकायतों के बावजूद उसकी जांच की फाइल नहीं खोली जा रही है. आलम है कि स्वास्थ्य मंत्री के आवास कदमा में एक फल विक्रेता द्वारा दुकान का नाम लिखने पर की गयी ट्वीट पर आनन-फानन में कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री इस कदाचारी डॉक्टर के कारनामों से जुड़े लगातार किये गये ट्वीट पर मौन साधे हैं।

हालांकि उनके नजदीकियों का मानना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हर असंभव कार्य को येन-केन- प्रकारेण अपने हिसाब से अपने पक्ष में किया है, पैसा और पैरवी के बल पर जमशेदपुर जैसे शहर में लगातार लगभग एक दशक तक आला पद पर जमा रहा।  सत्ता के गलियारे में पकड़ होने के कारण कई सीनियर को पछाड़ कर जूनियर होने के बावजूद वरीय पद पर पदस्थापित हो गया l पूर्व में इन पर फर्जी प्रमाण पत्र एवं बिना विरमित हुए ही दूसरे जिले में पदस्थापित होने तक का मामला चला l अनुबंध पर नियुक्ति मामले में भी इनके कार्यकाल में  येनयेन- केन -प्रकारेण वही नियुक्त हुए जिनका इन्हें आशीर्वाद प्राप्त था l

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

अब कोरोना की आड़ में यह भ्रष्ट अधिकारी आईएएस अधिकारियों को गुमराह कर जिला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपने खिलाफ चल रही तमाम जांच और अनियमितताओं को पर्दा डालने की तैयारी में जुटा है। ऐसा हो भी क्यों नहीं, क्योंकि उसने अपने कार्यकाल में की गयी तमाम अनियमिताओं में किसी न किसी रूप में प्रशासनिक अधिकारियों को भी भागीदार बना लिया है जो उसका रक्षा कवच बन सकते है। उसके खिलाफ जांच व कार्रवाई की रफ्तार किसी ने किसी रूप से आला प्रशासनिक अधिकारियों को भी झुलसा सकती है जिनकी अगुवाई में ही इस भ्रष्ट अवकाश प्राप्त डॉक्टर ने तमाम अनियमितताओं को बेखौफ होकर अंजाम दिया है, लिहाजा सब मिलकर उन अनियमितताओं पर पर्दा डालने में जुटे हैं।

अब देखना है कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में यह महाशय रघुवर सरकार की भांति अपनी मनमर्जी चला पाते हैं या नहीं. अगर ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन से लेकर सत्ता के गलियारे तक का यह गठजोड़ झारखंड के लिए अनूठा मामला होगा। ताे क्या यह गठजोड़ भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्ता तक पहुंचे हेमंत सरकार के बेहतर व्यवस्था व सुशासन देने के दावों पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगा रहा है?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026
Recent Post

Tatanagar New Train: टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन आज से चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

October 26, 2026

Steel Plant Blast: श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर, ढाई माह में यह दूसरा हादसा

October 26, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को किया गिरफ्तार, फायरिंग और रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश

October 26, 2026

MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान

October 26, 2026

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने प्रधानमंत्री पर की अपमानजनक टिप्पणी, बोले- ‘सत्ता से मोदी का बाप भी जाएगा’, एनडीए नेताओं ने की निंदा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group