Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»रंजीत सिंह हत्याकांड में फरार अपराधी गणेश सिंह गालूडीह टोल प्लाजा से पकड़ाया, कोलकाता से आ रहा था जमशेदपुर
Jamshedpur

रंजीत सिंह हत्याकांड में फरार अपराधी गणेश सिंह गालूडीह टोल प्लाजा से पकड़ाया, कोलकाता से आ रहा था जमशेदपुर

News DeskBy News DeskJuly 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पुलिस ने गणेश के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को भी गिरफ्तार किया
  • जिस कार से तीनों को पकड़ा गया है, उसमें से एक पिस्टल, 19 राउंड जिंदा गोली, ट्राली बैग, आठ मोबाइल हुआ बरामद

JAMSHEDPUR. रंजीत सिंह सरदार हत्याकांड मामले में फरार अपराधी गणेश सिंह को पुलिस ने गालूडीह टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गणेश के साथ अमन सिंह और रवि जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है. जिस कार से तीनों अपराधियों को पकड़ा गया है, उसमें से एक पिस्टल, 19 राउंड जिंदा गोली, ट्राली बैग, आठ मोबाइल बरामद किया गया है. गणेश सिंह पर उलीडीह, एमजीएम थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल मंगलवार को कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी.

एसएसपी ने बताया कि गणेश सिंह साथियों के साथ मिल कर रंजीत सिंह सरदार की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वह लंबे समय से फरार था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने एक एसआइटी टीम का गठन भी किया था. एसएसपी ने बताया कि कार से हथियार बरामद हुआ है, वह रवि का है. रवि उस हथियार को लाइसेंसी बता रहा है. हालांकि हथियार का पेपर नागालैंड का बना हुआ है. पुलिस ने  हथियार को जब्त कर लिया है. इसकी जांच के लिए पुलिस संबंधित राज्य को भेजेगी.

एनएच-33 पर कई जगहों पर लगायी थी चेकिंग

एसएसपी ने बताया, सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि गणेश सिंह कार में कोलकाता से जमशेदपुर के लिए निकला है. एनएच-33 पर कई जगहों पर चेकिंग लगाया गया. जहां गालूडीह टोल प्लाजा के पास से गणेश सिंह, अमन सिंह और रवि जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

रवि के घर था कार्यक्रम, शामिल होने आ रहा था

मंगलवार को रवि जायसवाल के घर पर एक कार्यक्रम था. उसमें शामिल होने के लिए गणेश रवि के साथ आ रहा था. रवि के घर आने के लिए पहले गणेश सिंह ने मना किया था. लेकिन रवि के बार बार जिद करने पर वह कार से आने के लिए तैयार हो गया. जमशेदपुर आने के पूर्व रवि और गणेश ने कोलकाता से गिफ्ट और कई सामान की खरीदारी भी की थी. फरारी के दौरान रवि जायसवाल गणेश सिंह को पनाह देता था. रवि ने गणेश को कोलकाता में रहने के लिए घर और गाड़ी मुहैया कराता था. कोलकाता के लौटने में रवि जायसवाल ही गणेश सिंह को गाड़ी मुहैया कराया था. वह अमन और गणेश को अलग अलग जगहों पर छुपा कर रखने का काम करता था. अमन सिंह व गणेश सिंह के साथ जमीन के कारोबार में संलिप्त है. उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार भी किया. पुलिस ने बताया कि रवि पर पूर्व से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है.साकची में राहुल छावड़ा पर फायरिंग मामले में रवि का नाम प्रकाश में आया था. लेकिन बाद में रवि के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर उसका खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था. गणेश सिंह को पनाह देने के मामले में टेल्को थाना में रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

अमन पर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का है आरोप

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज है. अमन सिंह पर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का आरोप है. इसके अलावे अमन पर रंगदारी का मामला भी दर्ज है. ईचागढ़ से पुलिस ने अमन को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती मनाया गया धूमधाम से 

November 2, 2026

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026

Cyclone Coming…3 नवंबर को आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group