Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Palamu में गैंगवार! 100 राउंड फायरिंग से दहला चैनपुर, पांडेय गिरोह के दो अपराधी ढेर, दो गंभीर; 25 खोखा बरामद
    Breaking News

    Palamu में गैंगवार! 100 राउंड फायरिंग से दहला चैनपुर, पांडेय गिरोह के दो अपराधी ढेर, दो गंभीर; 25 खोखा बरामद

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025Updated:January 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पलामू जिले का चैनपुर रविवार आधी रात गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा. करीब 100 राउंड फायरिंग की सूचना है. गैंगवार में पांडेय गिरोह के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है. रविवार देर रात हुए गैंगवार में 2 लोग घायल भी हुए हैं. गोली लगने से भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला की मौत हो गयी. अंशु सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल है. दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 25 से अधिक खोखे बरामद किये हैं.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस के अनुसार दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा में रुके हुए थे. रविवार की देर रात अपराधी पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में दीपक और भरत की मौके पर मौत हो गई. जबकि घर के दो अन्य सदस्य घायल हो गए.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    भरत ने खुद का बनाया था गिरोह
    भरत पांडेय कभी रामगढ़ के पांडेय गिरोह का सदस्य था. बाद में उसने पांडेय गिरोह से नाता तोड़ लिया. उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया था. आशंका जताई जा रही है कि भरत पांडेय पर पांडेय गिरोह के सदस्यों ने ही हमला किया होगा. भरत पांडेय अपने मौसेरे भाई संजोग सिंह के बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए यहां आया था. बच्चे का जन्मदिन 11 जनवरी को है. दोनों झारखण्ड पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल था. भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था.बताया जाता है कि दीपक के बच्चे का जन्मदिन था. जन्मदिन मनाने के लिए सभी पलामू के चैनपुर में जमा हुए थे.

    एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
    ग्रामीणों ने कहा है कि संभवतः अपराधियों ने अपनी गाड़ी कहीं और खड़ी कर रखी थी. ग्रामीणों की मानें तो अपराधियों की संख्या 10 से अधिक थी. उधर, पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन घटना के बाद रात को ही घटनास्थल पर पहुंचीं. सुबह में सदर एसडीपीओ और चैनपुर थाना की पुलिस वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Gang war in Palamu! 100 rounds of firing shook Chainpur Palamu crime Palamu police letest news two criminals killed two seriously injured; 25 shell casings recovered from the crime scene
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group